Naga-Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर

Naga chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement: तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य ने 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली है। चैतन्य के पिता, सुपरस्टार नागार्जुन ने सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर इसका ऐलान किया।

सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया। कपल ने अब अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच सगाई कर ली है। सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर दोनों की सगाई की पहली तस्वीर साझा की।

naga chaitanya

नागार्जुन ने पोस्ट कर लिखा, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। खुशहाल जोड़े को बधाई! उन्हें शुभकामनाएं। जीवन भर प्यार और खुशियाँ की मां कामना करता हूं। भगवान भला करे!"

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस साल के अंत में इस कपल की शादी होने की उम्मीद है। अब तक न तो चैतन्य और न ही शोभिता ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। हालाँकि, वह एक साथ अपनी कई छुट्टियों की समान, एकल तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

नागा चैतन्य की पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2017 में सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी के चार साल बाद ही इस जोड़े ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी। सामंथा के साथ नागा के तलाक के कुछ महीनों बाद एक्टर की शोभिता से मुलाकात हुई थी। दोनों को पहली बार हैदराबाद में फिल्म मेजर का प्रमोशन के दौरान देखा गया था। इस दौरान दोनों करीब आए और फिर डेट करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+