एक्शन और रोमांस से भरपूर है 'नफरतें', दिल जीत लेगी आर्यन कुमार की डायलॉगबाजी

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' और काजोल की 'मां' जैसी फिल्मों के बीच, फिल्म 'नफरतें' भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार, यह उन फिल्मों में से है जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 'नफरतें' के साथ आर्यन कुमार ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।

ये उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के बारे में है जो अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहता है। लेकिन जब उसे प्यार होता है तो उसकी दुनिया बदल जाती है। इसमें प्यार, नफरत और गुस्सा ये सब देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी रोलरकॉस्टर राइड देती है। लेकिन आगे की कहानी जानने के लिए फिल्म देखना होगा।

Nafraten
आर्यन कुमार का आत्मविश्वास, संवाद बोलने का तरीका और एक्शन सीन यह संकेत देते हैं कि वे भविष्य में एक एक्टर बन सकते हैं। उनका काम अच्छा है, उन्हें सवेंदनशील काम भी किया है। फिल्म में उनके साथ तनिष्क राजन, चंद्र प्रकाश ठाकुर, मुकेश ऋषि और आदित्य कर्तार्य जैसे एक्टर्स ने काम किया है। बतौर सपोर्टिंग आर्टिस्ट उनका काम भी शानदार है। हर एक कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, जो स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

तकनीकी रूप से मजबूत फिल्म
तकनीकी रूप से भी यह फिल्म काफी मजबूत है। निर्देशक जॉय भट्टाचार्जी ने हर दृश्य को बारीकी से निर्देशित किया है और फिल्म को बांधे रखा है। फिल्म के एक्शन सीन दर्शकों को प्रभावित करते हैं, और संगीत भी कहानी के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। विशेष रूप से, आर्यन और तनिष्क के बीच की केमिस्ट्री फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है। कुल मिलाकर, 'नफरतें' एक एंटरटेनिंग फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक से 3 स्टार मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+