Naagin Season 7: एकता कपूर का 'नागिन 7' इस दिन होगा शुरू, ये फेस एक्ट्रेस बन सकती हैं नई 'नागिन'
Naagin Season 7: टीवी का फेमस सीरियल 'नागिन' एक पॉपुलर सुपरनैचुरल शो है जिसे लगभग हर भारतीय घर में पसंद किया जाता है। एकता कपूर अपने इस सीरियल की कहानी और प्लॉट से पिछले कई सालों से दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब साबित हुई हैं।
'नागिन 7' की लॉन्चिंग डेट आई सामने
एकता कपूर का ये शो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहा है। आपको बता दें कि नागिन के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और सभी हिट साबित हुए हैं। वहीं अब फैंस इसके 7वें सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर के 'नागिन 7' की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है।

जनवरी 2025 में शुरू होगा 'नागिन 7'
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन का 7वां सीजन जनवरी 2025 में शुरू होगा। हालांकि इसे लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं खबर है कि 'बिग बॉस 16' में धमाल मचाने के बाद, अब एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' सीरियल में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर बड़ा अपडेट
हालांकि बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी ने एकता कपूर के 'नागिन 7' में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। ऐसे में शो के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार सीजन 7 की नागिन कौन बनेंगी।
'नागिन 6' था सबसे लंबा सीजन
आपको बता दें कि साल 2015 में नागिन का सीजन 1 टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी लीड रोल्स में नजर आए थे। इसके बाद अब तक शो को 6 सीजन आ चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश स्टारर 'नागिन 6', काफी धमाकेदार साबित हुआ था। ये अब तक के सबसे लंबे सीजन में से एक भी है।
'नागिन 6' में नजर आई थीं तेजस्वी प्रकाश
'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन 6' में सिम्बा नागपाल के साथ बहुत ही दमदार काम किया था। 'नागिन 6' गत 12 फरवरी 2022 से शुरू होकर 9 जुलाई, 2023 तक टेलीकास्ट हुआ था। लोगों को ये सीजन काफी पसंद आया था।
नागिन ने टीवी पर अपनी पकड़ जमाकर रखी है
एकता कपूर के नागिन शो ने शुरुआत में काफी धमाल मचाया था और टीआरपी रेटिंग में हमेशा टॉप 10 में ही रहता था। बाद में, रेटिंग्स में गिरावट आई, लेकिन यह पूरे एक साल तक कायम रही, जिससे ये सीरीज का सबसे लंबा सीजन बन गया था। रेटिंग उतार-चढ़ाव के बावजूद सभी नागिन सीजन हिट रहे हैं और लोगों ने इसे खूब पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications