'18 साल का होकर मैकडॉनल्ड्स में काम करेगा मेरा बेटा', भारती सिंह ने क्यों कही ऐसी बात

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने मन की बात बताते हुए कहा है कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा 18 साल का होने के बाद काम करना शुरू कर दे।

मुंबई, 3 अगस्तः टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने गत अप्रैल महीने में ही एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है और उसे गोला कहकर पुकारा जाता है। हर जिम्मेदार पैरेंट्स की तरह भारती और हर्ष भी अपने बेटे को लेकर कई तरह की प्लानिंग करने में लगे हुए हैं। इसी बीच भारती सिंह ने अपने मन की बात बताते हुए कहा है कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा 18 साल का होने के बाद काम करना शुरू कर दे। दरअसल भारती सिंह चाहती हैं कि उनका बेटा लक्ष्य पढ़ाई के साथ साथ काम भी करे।

बेटे को लेकर भारती की प्लानिंग

बेटे को लेकर भारती की प्लानिंग

भारती सिंह इंस्टाग्राम लाइव पर नेहा धूपिया के साथ बात कर रही थीं। यह सेशन फ्रीडम टु फीड इनीशिएटिव के तहत आयोजित किया गया था। इस लाइव ने भारती सिंह ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा लक्ष्य 18 साल का होते ही काम करना शुरू दे। इतना ही नहीं अगर भविष्य में उनकी बेटी हुई तो उसके लिए भी उन्होंने प्लान कर रखा है। भारती ने बताया कि उन्हें और हर्ष को खुशी होगी अगर उनके बच्चे पार्टटाइम काम करने लगेंगे।

खुद की जरूरतों के लिए पैसा कमाना जरूरी

भारती ने लाइव सेशन में नेहा धूपिया को बेटे और बेटी के काम करने के बारे में खुलकर बात की। लक्ष्य के पैदा होने के बाद काम करने को लेकर भारती बोलीं- हर्ष और मैं दोनों लिमिटेड काम ले रहे हैं। अब हम नया प्रोजेक्ट लेने से पहले कई बार सोचते हैं। हालांकि काम करना भी जरूरी है क्योंकि हमें अपनी जरूरतें पूरी करनी हैं। मुझे लगता है कि हमें कुछ साल लक्ष्य की जरूरतें पूरी करनी चाहिए लेकिन उसके बाद उसे अपना खर्चा खुद निकालना चाहिए।

बेटा मैकडॉनल्ड्स में करेगा काम

भारती सिंह ने आगे कहा- जैसे अमेरिका में बच्चे स्कूल जाते हैं और पार्ट टाइम काम भी करते हैं। मैं वैसी ही जिंदगी के पक्ष में हूं। मैं मानती हूं कि जब आप 16 या 18 साल के हो जाएं तो आपको पैरेंट्स से आर्थिक मदद नहीं लेनी चाहिए। भारती सिंह ने कहा- मेरा बेटा 18 साल का होने के बाद पढ़ाई के साथ मैकडॉनल्ड्स में भी काम कर सकता है।

बेटी करेगी सलॉन में काम

वहीं बेटी को लेकर भारती ने कहा- बेटी को पढ़ाई के साथ सलॉन में लोगों को गाइड करना या अपॉइंटमेंट लेना चाहिए। भारती बोलीं- मुझे खुशी होगी अगर मेरे बच्चे पार्टटाइम काम करेंगे क्योंकि आजकल मुंबई में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। कब कैसे हालात हो जाएं ये कोई नहीं जानता।

एक समय के बाद आत्मनिर्भर बनना जरूरी

भारती ने बच्चों के काम करने को लेकर कहा- बच्चों का एक समय के बाद आत्मनिर्भर बनना बहुत ही जरूरी होता है। एक टाइम पर आकर पैरेंट्स थक जाते हैं। फिर वह चाहकर भी बहुत कुछ नहीं कर पाते। ऐसे में बच्चों को खुद अपने पैर पर खड़ा होना चाहिए ताकि वह अपनी देखभाल कर सकें और अपना खर्च निकाल सकें। आज की दुनिया में जीने के लिए ये बहुत ही जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+