' जब हिरण का शिकार हुआ तब सलमान,' ब्लैक बग मामले में सलीम खान का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलीम खान ने अपने बेटे को लेकर इंटरव्यू में कई सारी बातें कहीं। सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी खुलकर बात की और काला हिरण के शिकार मामले पर भी। इस बातचीत में सलीम खान ने सलमान पर लगे कई सारे आरोपों को खुलकर खारिज किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे ने तो कॉकरोच तक नहीं मारा।
एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में सलीम खान ने अपना पक्ष रखा है। उनसे जब इस बारे में सवाल किये गए कि बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह सलमान खान से करीबी थी तो उन्होंने कहा कि परिवार , सलमान और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बीच कोई भी संबंध नहीं देखता। परिवार का मानना है कि भले इसमें लॉरेंस शामिल हो मगर इसका सलमान से कोई लेना देना नहीं है। ये मसला प्रॉपर्टी विवाद का है।

सलीम खान ने खुलासा किया कि सलमान ने किसी जानवर को नहीं मारा है। हम इसपर यकीन नहीं करते हैं। मैंने सलमान से पूछा कि ये सब किसने किया है तो उन्होंने कहा कि वो वहां मौके पर मौजूद थे ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई तब वो कार में भी नहीं था वो मुझसे कभी भी झूठ नहीं बोलता। हम तो बंदूक का भी इस्तेमाल नहीं करते।
सलीम खान ने इंटरव्यू में इस बात को लेकर साफ कहा कि काले हिरण के शिकार के वक्त सलमान खान घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। सलीम खान ने कहा कि उसको जानवरों को मारने का शौक नहीं है। वो तो जानवरों से प्यार करता है। जान से मारने की धमकी को लेकर उन्होंने कहा कि जिंदगी और मौत वो खुदा के हाथ में है। ये कुराण शरीफ में था कि इज्जत, जिल्लत, जिंदगी और मौत ये मेरे हाथ में है।












Click it and Unblock the Notifications