Gadar 2 के मेकर्स पर बरसे म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह, कहा- मेरा गाना...मेरा म्यूजिक...मुझसे पूछ तो लेते

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। साथ ही लोगों को फिल्म के गाने भी बहुत पसंद आ रहे हैं। फिल्म 'गदर 2' ने भी 22 साल पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की तरह सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। लोग सनी देओल की एक्टिंग और फिल्म के दमदार एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 'गदर' के गाने 'उड़ जा काले कांवा' और 'मैं निकला गड्डी लेके' आज भी हर किसी की जुबां पर चढ़े हुए हैं। इन गानों और इनकी धुन को मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' में भी इस्तेमाल किया है लेकिन इस बात से बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह काफी नाराज हैं।

उत्तम सिंह के गानों का हुआ इस्तेमाल
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह के अनुसार उन्हें इस बात का दुख है कि फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स ने उनके गानों को रीक्रिएट करके इस्तेमाल तो कर लिया लेकिन न तो उन्हें इस बात का क्रेडिट दिया और न ही उनसे ऐसा करने से पहले पूछा गया। आपको बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के सभी गानों को बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह ने कंपोज किया था। उनके कंपोज किए गानों को मिथुन ने फिल्म 'गदर 2' में रीक्रिएट किया है।

Gadar 2

'गदर 2' के फिल्म मेकर्स से नाराज हैं उत्तम सिंह
उत्तम सिंह ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए इस बारे में खुलासा किया है और ये बताया है कि वह इस बार फिल्म 'गदर 2' से क्यों नहीं जुड़े। उत्तम सिंह ने बताया कि फिल्म मेकर्स ने उन्हें 'गदर 2' के लिए संपर्क ही नहीं किया था। इसके अलावा फिल्म 'गदर 2' में उनके पुराने गानों को इस्तेमाल करने से पहले उनसे पूछा भी नहीं गया और न ही इस बात का उन्हें क्रेडिट दिया गया। उत्तम सिंह ने आगे कहा- मेरी आदत नहीं हैं कि मैं किसी से काम मांगू और इसलिए मैंने फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स से इस बारे में बात ही नहीं की थी। मैंने इस इंडस्ट्री में साल 1962 में एंट्री की थी और आज भी मेरे गाने हिट हो रहे हैं।

'दिल तो पागल है' और 'पिंजर' में किया था गाना कंपोज
जानकारी के अनुसार उत्तम सिंह ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने भी कंपोज किए थे, जो आज भी हर किसी की जुबां पर हैं। उत्तम सिंह ने कहा कि उनके करियर को 60 साल हो चुके हैं, पर उन्होंने आज तक किसी से आगे बढ़कर काम नहीं मांगा है। फिल्म मेकर्स ने उन्हें 'गदर 2' में नहीं लिया, इससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उत्तम सिंह को इस बात की खुशी है कि 'गदर 2' में काम किए बिना ही सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

उत्तम सिंह ने कहा- हर तरफ मेरे गाने चल रहे हैं
उत्तम सिंह ने कहा- मेकर्स ने 'गदर 2' में मेरे म्यूजिक और दो गाने इस्तेमाल किए हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मुझसे एक बार पूछ लेना चाहिए था। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को मुझे एक बार फोन करना चाहिए था। उत्तम सिंह ने आगे कहा- ये मेरे लिए कॉम्प्लिमेंट है कि 'गदर 2' में मेरे दो गाने इस्तेमाल किए गए हैं और वही दो गाने सबसे ज्यादा चल रहे हैं। हर तरफ उन दोनों गानों की तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+