एआर रहमान की बेटी खातीजा रहमान ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर रियासदीन
मुंबई, 02 जनवरी: फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खातीजा रहमान ने सगाई कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। खातीजा ने इंस्टाग्राम पर सगाई की खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ शेयर करते हुए अपने मंगेतर का चेहरा भी सबसे सामने पेश किया। खातीजा रहमान ने रियासदीन शेख मोहम्मद से अपनी सगाई की घोषणा करते हुए खुद की और अपने मंगेतर की फोटो शेयर की है।

एआर रहमान ने भी दी जानकारी
इस दौरान ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान ने भी अपनी बेटी खातीजा के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते एक निजी समारोह के जरिए बेटी की सगाई की गई। रहमान ने जानकारी दी कि खतीजा और रियासदीन ने 29 दिसंबर को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सगाई की।

खातीजा ने शेयर की मंगेतर की फोटो
वहीं खुद खातीजा ने दो फोटो के एक कोलाज जिसमें एक खुद की और एक अपने मंगेतर रियासदीन शेख की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मुझे रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ अपनी सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। साथ ही उन्होंने लिखा की सगाई मेरे जन्मदिन ( 29 दिसंबर) के मौके पर हुई, जिसमें मेरे सगे संबंधी मौजूद थे।

कौन हैं खातीजा के मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद
जैसा की अपने पोस्ट में खातीजा ने बताया कि रियासदीन शेख मोहम्मद उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर हैं। शेयर की तस्वीर में खातिजा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुईं हैं, जबकि रियासदीन शेख की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की गई है। आपका बता दें कि खतीजा उस वक्त काफी चर्चाओं में आईं थीं, जब 2020 में लेखिका तसलीमा नसरीन ने उन्हें बुर्के में दम घुटने वाला बताया था। हालांकि खातीजा ने इस विवाद पर बेहद शालीनता के साथ जवाब दिया था। उसने कहा था कि बुर्का पहनना उनकी पसंद हैं।

जानिए एआर रहमान के परिवार के बारे में
वहीं एआर रहमान के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम सायरा बानो है। दोनों के तीन बच्च हैं, जिनका नाम खातीजा, रहीमा और एआर अमीन हैं। खतीजा ने तमिल फिल्मों में गाने गाए हैं। उन्होंने रजनीकांत की फिल्म में अपने गाने से सिंगिंग की शुरुआत की थी। हालांकि अभी शादी की कोई डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जल्दी तारीख का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications