कोंकण के लोगों का मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया मजाक, पाकिस्तान भेजने की मिली धमकी, तो मांगनी पड़ी माफी
Munawar Faruqui: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग-बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकण में रहने वाले लोगों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जिसकी वजह से शिवसेना और बीजेपी के नेता भड़क गए।
दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो अपने एक्स पर शेयर किया। जिसमें वह तलोजा में परफॉर्मेंस के दौरान कहते हैं कि, 'कोंकणी लोग चू... बनाते हैं...।' इसके बाद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि कुछ लोगों को ये जोक पसंद नहीं आया मुनव्वर फारूकी को बुरी तरह ट्रोल करने लगे।

मुनव्वर फारूकी के इस बयान की वजह से विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बीजेपी नेता नितेश राणे ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि, 'मुनव्वर नामक हरे सांप की जीभ बहुत ज्यादा चलने लगी है। यह कोंकण के लोगों के लिए अपशब्द कह रहा है। इसका पता हमने अच्छे से पता है। अगर इसने माफी नहीं मांगी तो इस हरे सांप को पाकिस्तान भेजने में समय नहीं लगेगा।'
इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट के नेता समाधान सरवणकर ने भी धमकी दी है। इतना ही नहीं मुनव्वर को पीटने के लिए 1 लाख का इनाम तय किया है। अब विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ी। मुनव्वर ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर कर इस मामले में सफाई भी दी।
मुनव्वर फारूकी ने कहा कि, 'मैं यहां कुछ क्लियर करने आया हूं. कुछ समय पहले एक शो हुआ था, जिसमें ऑडियंस से बातचीत के दौरान कोंकण के बारे में कुछ बात निकली थी। मैं जानता हूं कि तलोजा में कोंकण के कई लोग रहते हैं। कोंकण के मेरे कई दोस्त भी वहां रहते हैं, लेकिन मेरी बात को संदर्भ से काटकर लिया गया। एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाना नहीं था।'
मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा कि, 'कई लोग सोच रहे हैं कि मैंने कोंकण और वहां के लोगों का मजाक उड़ाया है। लेकिन मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था। अगर मेरी बातों की वजह से किसी को बुरा लगा हो तो सार्वजनिक रूप से मैं आप सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।' फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications