Munawar Faruqui पर रेस्टोरेंट के मालिक ने फेंके अंडे, भीड़ के बीच कॉमेडियन के साथ हुई बदसलूकी, देखें वीडियो
Munawar Faruqui Viral Video: बिग-बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी आए दिन विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक ने कॉमेडियन पर अचानक अंडों से अटैक कर दिया और इसकी वजह से मुनव्वर काफी गुस्से में नजर आए। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, मुनव्वर को मुंबई के मीनारा मस्जिद के पास एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। जहां उनके कई सारे फैंस इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान कॉमेडियन पर अचानक ढेर सारे अंडों की बरसात कर दी। इसके बाद उनकी रेस्टोरेंट के मालिक से लड़ाई हो गई। अंडा फेंकने के बाद मुनव्वर फारूकी अपना आपा खो बैठे और कैमरे के सामने वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर के आसपास कई सारे लोग इकट्ठा हो जाते हैं। इस दौरान मुनव्वर का गुस्सा देखकर सिक्योरिटी ने उनको पकड़ लिया। कॉमेडियन को देखकर ऐसा लग रहा है कि मामला काफी ज्यादा गंभीर था।
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने मुनव्वर फारूकी को मिनारा मस्जिद क्षेत्र में अपने रेस्टोरेंट के लिए बुलाया था। लेकिन वह किसी दूसरे रेस्टोरेंट चले गए थे। इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक मुनव्वर को देख भड़क गए और उन पर अंडों से अटैक कर दिया। खैर अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए रेस्टोरेंट के मालिक और उनके 5 स्टाफ मेंबर पर अंडे फेंकने का मामला दर्ज किया गया।
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारूकी किसी विवाद की वजह से चर्चा में आए। बल्कि इससे पहले उन्हें हुक्का बार में हुक्का पीते हुए देखा गया था। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था हालांकि कुछ देर बाद ही मुनव्वर को छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications