Good News: 'मम्मी और बेबी दोनों स्वस्थ', सिंगर राहुल वैद्य बने पापा, पत्नी दिशा परमार ने दिया बेटी को जन्म
Rahul Vaidya, Disha Parmar Blessed With a Baby Girl: इंडियन आइडियल फेम और जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य और मशहूर टीवी स्टार दिशा परमार अब मम्मी-पापा बन गए हैं। जी हां बुधवार यानी कि 20 सितंबर को दिशा ने बेटी को जन्म दिया। कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनके घर नन्ही परी का आगमन हुआ है।

इस खुशखबरी के सामने आते ही दोनों के फैंस काफी खुश हो गए हैं और दोनों को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं, तो वहीं टीवी और संगीत की दुनिया के कई जानी-मानी हस्तियों ने भी दिशा-राहुल को बधाई दी है।
'मम्मी और बेबी दोनों स्वस्थ हैं'
कपल ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी बेबी हाथी की फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'हमारे घर एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ है। मम्मी और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। हम अपने परिवार और डॉक्टर का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।'
19 सितंबर को घर पर पधारे थे गणपति
आपको बता दें कि 19 सितंबर को राहुल और दिशा के घर पर गणपति का आगमन हुआ था और इसके दूसरे दिन दोनों के घर पर बेटी ने जन्म लिया।
राहुल और दिशा दोनों ही हॉट कपल कहे जाते हैं
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में दोनों एक-साथ काफी खुश और सुंदर दिख रहे थे। आपको बता दें कि राहुल और दिशा दोनों ही हॉट कपल कहे जाते हैं और दोनों की तस्वीरें अक्सर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
कई रोमांटिक पिक्चर्स वायरल
दिशा ने अपनी प्रेगनेंसी जर्नी को भी काफी इंज्वाय किया है। गर्भावस्था के दौरान भी उनकी और राहुल के कई रोमांटिक पिक्चर्स वायरल हुए थे। दोनों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
साल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ साल 2021 में शादी की थी। राहुल वैद्य 'बिग बॉस 14' शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं और इसी शो के दौरान उन्होंने नेशनल टीवी पर दिशा परमार को प्रपोज किया था। जिसके बाद दिशा 'बिग बॉस' हाउस आई थीं और उन्होंने राहुल के प्रेम को स्वीकार कर लिया था।
राहुल और दिशा को उनके फैंस 'दिशूल' कहते हैं
उन्होंने नेशनल टीवी पर दिशा के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। राहुल द्वारा दिशा को प्रपोज करने के बाद वह घर में आई थीं और सबके सामने राहुल को हां कहा था। उसी वक्त से राहुल और दिशा को उनके फैंस 'दिशूल' कहने लगे और इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली।
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की प्रिया
मालूम हो कि राहुल जहां संगीत की दुनिया के नामचीन सितारे हैं, वहीं दूसरी ओर दिशा परमार टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा' के जरिए टीवी की दुनिया में तहलका मचाने वाली दिशा को लोग 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की प्रिया के रूप में पहचानते हैं और उन्हें बहुत प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications