करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर पहुंची मुंबई पुलिस, जानें क्या है सच्चाई

हाल ही में करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर मुंबई पुलिस पहुंची है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है।

मुंबई, 10 जूनः बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सेलेब्रिटीज के घर के अंदर और बाहर क्या चल रहा है इन सबके बारे में आजकल सोशल मीडिया से तुरंत खबर मिल जाती है। सेलेब्स से लेकपर उनके जानकार और पैपराजी तक लोगों के पास सारी चीजों का अपडेट पहुंचा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए सेलेब्स की जिंदगी की जुड़ी चीजों को अपडेट कर दिया जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर मुंबई पुलिस पहुंची है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा, जिसके बाद चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है। दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस ये जानने के लिए बेताब हो गए कि आखिर उन दोनों के साथ क्या हुआ है और पुलिस उनके घर पर क्यों आई है।

kareena kapoor khan

वायरल हो रहा है मुंबई पुलिस का वीडियो
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर पर मुंबई पुलिस पहुंची हैं। ऐसे में दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर माजरा क्या है। दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है कि करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर पर मुंबई पुलिस पहुंची है। विरल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- करीना कपूर खान और अनन्या पांडे को मुंबई पुलिस एक इवेंट में इन्वाइट करने के लिए आई है। अब आप समझ गए होंगे कि आखिर क्यों मुंबई पुलिस बेबो और अनन्या के घर पहुंची है। मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित इवेंट में हिस्सा लेने के लिए करीना कपूर खान ऐर अनन्या पांडे को निमंत्रण दिया जा रहा है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- जो सोचा था वो आपको भी पता है। हम क्या बोलें। यूजर्स हंसी वाले इमोजी शेयर कर रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि करीना और अनन्या दोनों की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान के 9.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे को 22.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना ओटीटी डेब्यू भी कर रही हैं। वह किताब 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर बनी फिल्म में नजर आएंगी। वहीं, अनन्या पांडे जल्द ही साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन के तले बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+