सलमान खान और उनसे जुडे़ हिट एंड रन मामले पर बनाए गए गेम 'Selmon Bhoi' पर मुंबई कोर्ट ने लगाई रोक

मुंबई की एक दीवानी अदालत ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित हिट एंड रन मामले पर आधारित 'Selmon Bhoi' नामक एक ऑनलाइन मोबाइल गेम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का आदेश दिया है।

मुंबई, 7 सितंबर। मुंबई की एक दीवानी अदालत ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित हिट एंड रन मामले पर आधारित 'Selmon Bhoi' नामक एक ऑनलाइन मोबाइल गेम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का आदेश दिया है। दीवानी अदालत के न्यायाधीश के एम जायसवाल ने सोमवार को आदेश पारित किया और इसकी एक प्रति मंगलवार को उपलब्ध कराई गई।

Recommended Video

    Disha case: Salman Khan समेत कई Bollywood और Tollywood हस्तियों पर केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    सभी प्लेटफार्म से तुरंत हटाया जाए गेम

    सभी प्लेटफार्म से तुरंत हटाया जाए गेम

    अदालत ने इस ऑनलाइन मोबाइल गेम के निर्माता पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों को अभिनेता से संबंधित कोई भी खेल या किसी प्रकार की अन्य सामग्री प्रसारित न करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस खेल के निर्माताओं को इस खेल को तुरंत ब्लॉक करने, गूगल प्ले स्टोर और अन्य प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि खेल और उसकी छवियों को देखने पर यह प्रथम दृष्टया वादी (सलमान खान) और उनसे जुड़े हिट एंड रन मामले से मेल खाता है। कोर्ट ने आगे कहा कि सलमान खान ने इस गेम को लेकर अपनी सहमति कभी नहीं दी।

    सलमान की बिना सहमति के कैसे बनाया गेम- कोर्ट

    सलमान की बिना सहमति के कैसे बनाया गेम- कोर्ट

    कोर्ट ने कहा कि जब वादी ने इस गेम को लेकर अपनी सहमति नहीं दी, जोकि उनकी छवि और उनसे जुड़े एक केस से मेल खाता है, इससे उनकी निजता के अधिकार का हनन हुआ है और उनकी छवि धूमिल हुई है।
    कोर्ट ने आगे कहा कि खेल के निर्माताओं ने आर्थिक लाभ लेने के लिए सलमान खान की पहचान और उनकी प्रसिद्धि का प्रयोग किया है।

    हिट एंड रन मामले में बरी हो चुके हैं भाईजान

    हिट एंड रन मामले में बरी हो चुके हैं भाईजान

    बता दें कि सलमान खान ने इस खेल के खिलाफ पिछले महीने कोर्ट में एक एप्लीकेशन फाइल दी थी, उन्होंने दावा कि था कि इस खेल में जो नाम और जो छवि इस्तेमाल की गई है वह उनकी छवि से मेल खाती है। आवेदन में दावा किया गया है कि खेल "सेल्मन भोई" ध्वन्यात्मक रूप से खान के प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय नाम "सलमान भाई" के समान है। कानूनी फर्म डीएसके लीगल के माध्यम से दायर अभिनेता के आवेदन में कहा गया है कि गेम के निर्माताओं ने जानबूझकर हमारे क्लाइंट की सहमति के बिना उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का शोषण करके व्यावसायिक लाभ प्राप्त किया। कोर्ट ने खेल के निर्माताओं को सलमान की याचिका पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई को 20 सितंबर के लिए टाल दिया। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2015 में साल 2002 के हिट एंड रन मामले में सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+