26/11 की मुंबई घटना पर आधारित है ये 6 फिल्में और वेब सीरीज, जानें कहां देख सकेंगे दर्द की ये दास्तां
Bollywood Films-Web Series On Mumbai 26/11 Attack: भारत की फाइनेंसियल राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को एक ऐसी घटना घटी थी जिसने पूरे देशवासियों में दशहत का माहौल पैदा कर दिया था। मुंबई पर हुए इस आतंकी हमले को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके ज़ख्म आज भी भरे नहीं हैं। लोग आज भी इस घटना को याद कर डर जाते हैं।
मुंबई 26/11 के आतंकी हमले की कहानी
मुंबई में हुए 26/11 के इस आतंकी हमले में मारे गए बेकसूरों के परिवार आज भी इसका दर्द महसूस करते हैं। वहीं जिन जांबाजों ने आतंकियों का दिलेरी से सामना किया था, उनकी शहादत को देश सलाम करता है।

मुंबई अटैक्स पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज
आपको बता दें कि पूरे देश को झकझोरने वाले मुंबई अटैक्स को फिल्म और वेब सीरीज के माध्यम से लोगों को दिखाया गया है। ऐसे में मुंबई हमले की 16वीं बरसी पर आप घर बैठकर इन फिल्मों और वेब सीरीज को देख सकते हैं।
26/11 की मुंबई घटना पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज-
मेजर
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'मेजर' 26/11 की मुंबई घटना पर आधारित है। ये फिल्म मुंबई के इस टेरर अटैक में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन को दिखाती है। फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के बचपन से लेकर मेजर बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इसी के साथ मुंबई हमले का उन्होंने किस तरह सामना किया, इसको भी दर्शाया गया है। शशि किरण टिक्का इस फिल्म के डायरेक्टर है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
द अटैक ऑफ 26/11
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'द अकैट ऑफ 26/11' साल 2013 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रोमेल रोड्रिग्स की किताब 'कसाब: द फेस ऑफ 26/11' पर आधारित है। आपको बात दें कि ये किताब मुंबई आतंकी हमले के आरोपी और पुलिस द्वारा जिंदा पकड़ा जाने वाला एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के बारे में है। वहीं इस फिल्म में मुंबई अटैक की कहानी दिखाई गई है। नाना पाटेकर ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाई है। ये फिल्म वूट पर उपलब्ध है।
होटेल मुंबई
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'होटल मुंबई' 26/11 के आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म में एक शेफ की कहानी है, जो अपने होटल में ठहरे गेस्ट को बचाता है। फिल्म में देव पटेल, आर्मी हैमर, नाजनीन बोनादी, अनुपम खेर, टिल्डा कोबम-हर्वे, जेसन इसाक, सुहैल नैय्यर, नागेश भोसले और नताशा लियू बोर्डिजो ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।
द ताज महल
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'द ताज महल' 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को दिखाती है। मुंबई के होटल ताज में आतंकी धमाका हुआ था, इस हमले में कई विदेशी नागरिक फंसे थे और इसी को लेकर फिल्म की कहानी है। निकोलस साडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
फैंटम
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म 'फैंटम' भी 26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'मुंबई एवेंजर्स' से ली गई है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस अटैक का बदला लेने को दिखाती है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
मुंबई डायरीज 26/11
वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11', मुंबई हमलों के दौरान मुंबई के एक सरकारी अस्पताल के अंदर के हालात को दिखाती है। निखिल आडवाणी इस दमदार वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसमें बॉम्बे जनरल अस्पताल के डॉक्टर्स की कहानी को दर्शाया गया है। इस वेब सीरीज में मोहित रैना लीड रोल में नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications