मुकुल देव की मौत के 3 दिन बाद भाई राहुल देव का ऐसा बयान हुआ वायरल, बोले- 'ये बहुत दर्दनाक है, नहीं होना था'

Mukul Dev Brother Rahul Dev: दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई और बॉलीवुड एक्टर राहुल देव इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मुकुल देव की मौत के बाद से लोग उनके भाई राहुल देव के बारे में गूगल में कई तरह की बातों की खोजबीन करते नजर आ रहे हैं।

राहुल देव ने रीना देव से शादी की थी
आपको बता दें कि एक्टर राहुल देव ने रीना देव से शादी की थी। राहुल और रीना का एक बेटा है जिसका नाम सिद्धार्थ देव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2009 में रीना देव की मौत कैंसर के चलते हो गई थी।

mukul dev

राहुल और रीना 18 साल तक साथ थे

जानकारी के अनुसार राहुल और रीना शादी के बाद 18 साल तक एकसाथ थे। शादी के 11 साल बाद ही रीना देव को कैंसर हो गया था। राहुल ने हर जगह रीना का इलाज करवाया था लेकिन आखिरकार रीना जिंदगी की इस जंग को हर गई थी।

'मैं सिंगल पैरेंट हूं और ये दर्दनाक है'

आपको बता दें कि राहुल देव ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने सिंगल पैरेंट होने की परेशानियों को बयां करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह सिंगल पैरेंट हैं और ये बहुत ही दर्दनाक है। ऐसा नहीं होना था। इनमें ये बहुत कुछ वो याद ही नहीं रखना चाहते हैं।

'फिल्मों में एक्टिंग करना बहुत आसान है'

राहुल देव ने इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों में एक्टिंग करना बहुत आसान है। राहुल देव ने कहा था- मूवीज में कई बार ये दिखाया जाता है कि पत्नी मर गई है और एक पिता अपने बच्चें और घर की देखभाल कर रहा है। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा करना बहुत ही कठिन है।

राहुल देव के भाई मुकुल देव का हुआ निधन

-आपको बता दें कि राहुल देव के छोटे भाई एक्टर मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उसके बाद से उनके भाई राहुल काफी टूट गए हैं। दोनों भाइयों की शादीशुदा जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची रही है। मुकुल देव जहां तलाकशुदा थे, वहीं उनके भाई राहुल देव की पत्नी की कैंसर के चलते मौत हो गई थी।

-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत 23 मई 2025 (शुक्रवार) रात को राहुल देव के भाई मुकुल देव का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में भर्ती थे। मुकुल देव एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे। उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और म्यूजिक एल्बमों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+