जया बच्चन के बर्ताव पर मुकेश खन्ना ने किया ऐसा कमेंट, क्या कहेंगे पति अमिताभ बच्चन? बिगड़ सकता है मामला
Mukesh Khanna: टेलीविजन के 'शक्तिमान' और महाभारत में 'भीष्म पितामह' का किरदार निभा चुके एक्टर मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बातों को बड़े ही तीखे अंदाज में लोगों के सामने रखते हैं।
मुकेश खन्ना ने कई मुद्दों पर खुलकर की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण' से लेकर जया बच्चन का मीडिया से गुस्सा हो जाना और एक्टर रणवीर सिंह की इमेज को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

मुकेश खन्ना ने ने कहा- इंडस्ट्री पर स्टार किड्स का दबदबा
-फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा- आज की फिल्मों में कंटेंट कम होता जा रहा है और इंडस्ट्री पर स्टार किड्स का दबदबा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में कोई रोल ऑफर हुआ, तो उन्होंने साफ कहा- बीच-बीच में कुछ माइथोलॉजिकल रोल ऑफर हुए, लेकिन मैंने मना कर दिया।
-मुकेश खन्ना ने कहा- भीष्म पितामह के बाद मैं इंद्र या नारद मुनि जैसे किरदार क्यों करूं? भीष्म जैसा रोल कोई और है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा- अगर 'रामायण' में मुझे लिया भी जाएगा, तो ज्यादा से ज्यादा व्यास मुनि जैसा किरदार मिलेगा, लेकिन मैंने शर्त रखी है कि न तो मैं नकली दाढ़ी लगाउंगा, न विलेन का रोल करूंगा और न ही रोमांटिक किरदार निभाउंगा।
मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान श्री राम बनने को लेकर मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखते हुए कहा- रणबीर पूर की इमेज एनिमल जैसी फिल्म से प्रभावित हुई है। एनिमल ने 1000 करोड़ कमाए लेकिन 70 करोड़ युवाओं को बिगाड़ दिया। ऐसे में रामायण जैसी धार्मिक फिल्म की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।
मुकेश खन्ना ने जया बच्चन पर की ऐसी टिप्पणी
-मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की तारीफ की लेकिन उनकी पत्नी जया बच्चन के रवैये पर कई तरह के सवाल खड़े किए। मुकेश खन्ना ने कहा- राज्यसभा में उनका व्यवहार और पैपराजी पर गुस्सा मुझे सही नहीं लगता है।
-मुकेश खन्ना ने कहा- जया बच्चन एक समय पर हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 'मिली', 'अभिमान' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता था। लेकिन अब उनके बयान अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ ही जाते हैं। ऐसे तर्क देती हैं, जो मुझे समझ नहीं आते।
रणवीर सिंह को लेकर कही ऐसी बात
-'शक्तिमान' के नए वर्जन में किसे लिया जाना चाहिए, इस सवाल के जवाब में मुकेश खन्ना ने कहा- कई लोग रणवीर सिंह का नाम सुझा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वो शक्तिमान के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर कहते हैं कि रणवीर सिंह 'गली बॉय' और 'खिलजी' कर चुका है, लेकिन फिर मुझसे मुझे कहते है- सर, इस नशेड़ी को मत लेना। हमारी बचपन की यादें खत्म हो जाएंगी। रणवीर सिंह मुझे तो किलविश जैसे लगते हैं।
-मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता अगर बड़े निर्माता जैसे एकता कपूर या करण जौहर उन्हें काम न दें। उनके अनुसार उनकी अपनी पॉजिटिव सेना है, लाखों-करोड़ों दर्शक जो आज भी उन्हें पसंद करते हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications