Shaktimaan: अब बड़े पर्दे पर दिखेगा 'शक्तिमान', सामने आई फिल्म की पहली झलक

नई दिल्ली , 10 फरवरी। टीवी की दुनिया के लोकप्रिय किरदारों में से एक है 'शक्तिमान', 90 के दशक के इस हिट किरदार से हर आयु वर्ग के लोगों ने प्यार किया। 'शक्तिमान' बनकर मुकेश खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया था। बीते लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से लोगों की मोहब्बत इस शो के प्रति दिखाई दी थी। 'शक्तिमान' की लोकप्रियता के चलते इस आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर उतारने का ऐलान किया गया है।

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा 'शक्तिमान'

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा 'शक्तिमान'

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सोनी पिक्चर्स अभिनेता मुकेश खन्ना के साथ 'शक्तिमान' फिल्म पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि पर्दे पर 'शक्तिमान' बनेगा कौन? हालांकि सूत्रों की माने तो कोई बड़ा चेहरा 'शक्तिमान' के रूप में दिखाई दे सकता है। तरण ने अपनी पोस्ट में फिल्म की एक झलक भी दिखाई है। हालांकि फिल्म के बारे और जानकारी नहीं दी गई है।

 'शक्तिमान' भारत का पहला देसी सुपर हीरो

'शक्तिमान' भारत का पहला देसी सुपर हीरो

आपको बता दें कि 'शक्तिमान' भारत का पहला देसी सुपर हीरो था। इस शो में मुकेश खन्ना ने डबल रोल प्ले किया था। एक रोल में वो दब्बू और डरपोक गंगाधर के रोल में थे, जो कि मजाकिया करेक्टर था, जबकि दूसरा रोल उनका 'शक्तिमान' वाला था, जो हर उस जगह पहुंच जाता था, जहां उसकी जरूरत होती थी।

शो में अहम करेक्टर गीता विश्वास का था

'शक्तिमान' के अलावा इस शो में अहम करेक्टर गीता विश्वास का था, जिसे कि पहले टीवी अभिनेत्री कीटू गिडवानी ने और बाद में गीता विश्वास ने निभााया था और दोनों ही अभिनेत्रियों ने गीता का रोल बखूबी निभाया था।

 13 सितंबर 1997 से 2005 तक टेलिकास्ट हुआ था शो

13 सितंबर 1997 से 2005 तक टेलिकास्ट हुआ था शो

आपको बता दें कि 'शक्तिमान' 13 सितंबर 1997 से 2005 तक टेलिकास्ट हुआ था। 'शक्तिमान' की ड्रेस बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थी। उसका घूमकर एक जगह से दूसरी जगह जाना भी काफी पॉपुलर था। बच्चे अक्सर फैंस ड्रेस या किसी खास इवेंट में 'शक्तिमान' की ड्रेस पहनना पसंद करते थे। 'शक्तिमान' ने मुकेश खन्ना को देश का पहला हिंदी-देसी सुपरहीरो बना दिया था।

देखते हैं 'शक्तिमान' बड़े पर्दे पर क्या कमाल करता है?

इस शो से पहले मुकेश खन्ना को लोग महाभारत के भीष्म के रूप में पहचानते थे लेकिन 'शक्तिमान' के बाद से वो लोगों के मैजिक मैन बन गए थे। अब देखते हैं 'शक्तिमान' बड़े पर्दे पर क्या कमाल करता है? क्या वहां भी वो पहले जैसे ही हिट होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि 'शक्तिमान' की फिल्म ने लोगों के अंदर एक बार फिर से उत्सुकता पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+