सास-बहू वाले टीवी सीरियल से तंग आए मुकेश खन्ना, एकता कपूर को फटकारते हुए दी ये खास सलाह
टेलीविजन पर सालों से चल रहे सास-बहू के टीवी सीरियल पर मुकेश खन्ना का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एकता कपूर को फटकार लगाई है।
मुंबई, 25 सितंबर: टेलीविजन पर दर्शकों का बचपन शानदार बनाने वाले मुकेश खन्ना का शक्तिमान शो तो सभी को याद होगा। इस शो के अंत में बच्चों को छोटी-छोटी मगर मोटी बातों के नाम से शक्तिमान बच्चों को सीख दिया करते थे। कुछ ऐसी ही सीख मुकेश खन्ना रियल जिंदगी में भी देते हैं। टेलीविजन से ऐसे शानदार शोज गायब हो गए हैं। इस मामले में मुकेश खन्ना ने अब एकता कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुकेश खन्ना ने टीवी सीरियल बनाने वाली एकता कपूर को आड़े हाथों लिया है।

बेबाक हैं मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। जिस मुद्दे पर मुकेश बात करते हैं, खुलकर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने टीवी के सास-बहू सीरियल को लेकर बात की। एक्टर ने कहा कि सैटेलाइट टीवी का सैचुरेशन पॉइंट आ गया है। सभी एक-दूसरे को कॉपी करने में लगे हैं।

टीवी सीरियल्स पर कसा तंज
एक्टर ने टीवी सीरियल पर तंज कसते हुए कहा कि बिंदी, झुमके, साड़ी, लहंगे ननद भाभी बेटियों का ही साम्राज्य चल रहा है। एक्टर ने कहा कि मैंने कुछ साल पहले ही कहा था कि सास भी कभी बहू थी ने टेलीविजन का सत्यनाश करके रख दिया है।

एकता कपूर को लिया आड़े हाथों
एक्टर ने कहा कि हमारा टीवी इन सास बहू के बीच कहीं खो गया है। लेकिन ये बिल्कुल सच है। कुछ नया सोचने की जरूरत है। मुकेश खन्ना कहते हैं कि उन्होंने पंकज बेरी का एक स्टेटमेंट पढ़ा था, जिसमें उन्होंने कहा कि सास-बहू में टीवी इंडस्ट्री कहीं गुम हो गई है। एक्टर ने कहा कि एकता कपूर ने इसका बड़ा साम्राज्य खड़ा किया।

सास-बहू का हथियार घातक
एक्टर कहते हैं कि ये पढ़कर मुझे अच्छा लग रहा है। क्योंकि मैंने यही बात आज से 6 साल पहले कही थी। एक्टर ने कहा कि सास बहू के हथियार ने इन पुराने टीवी सीरियल्स को खत्म करके रख दिया है।

'मर्दों को ढूंढता रह जाता हूं'
महाभारत, रामायण, तमस, चंद्रकांता, आर्यमान, शक्तिमान जैसे शानदार शोज पहले टेलीविजन पर देखने को मिलते थे। लेकिन 20 साल से ज्यादा हो गए होंगे, सेटेलाइट के स्पेस को सास बहू ने घेरकर रख दिया है। मैं इसमें मर्दों को ढूंढता रह जाता हूं।

"मैं औरतों के खिलाफ नहीं"
एक्टर आगे कहते हैं कि मैं औरतों के खिलाफ नहीं, लेकिन जिस तरह से उन्हें दिखाया जाता है वो गलत है। हमारी औरतें इतनी बुरी नहीं हैं। हमारी सास-बहू इतनी बुरी नहीं हैं। बिंदियां-झुमका लगाकार औरतों के दिमाग में शातिरपन होता है।

"अब दर्शक फैसला करेंगे"
मुकेश खन्ना ने खास सलाह देते हुए कहा कि औरतों को अच्छे किरदारों में भी दिखाया जाना चाहिए। साथ ही कुछ मर्दानगी वाले सीरियल भी बनाए जाने चाहिए। सालों से चले आ रहे सास-बहू के झगड़ों से सब परेशान हो चुके हैं। अब दर्शक डिसाइड करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications