'रणवीर सिंह परफेक्ट नहीं है, मुझे तो वो...', एक्टर पर भड़के मुकेश खन्ना, सरेआम कही ऐसी बात
Mukesh Khanna On Ranveer Singh: टीवी के फेमस 'भीष्म पितामह' और 'शक्तिमान' का किरदार निभाकर लोगों में दिलों में एक अलग जगह बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनके विवादित बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
क्या 'शक्तिमान' बनेंगे रणवीर सिंह?
हाल ही में मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह को कास्ट किए जाने को लेकर बात की है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को शक्तिमान के रूप में कास्ट किए जाने पर अपनी असहमति जताई थी। उन्होंने साफ कहा था कि शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर सिंह बिल्कुल परफेक्ट नहीं हैं।

सुपरहीरो के लिए रणवीर सिंह परफेक्ट नहीं
अब मुकेश खन्ना ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए जिस तरह की ईमानदारी और मासूमियत चाहिए होती है, वो इस वक्त के एक्टर्स में बिल्कुल नहीं है। मुकेश खन्ना के अनुसार रणवीर सिंह हो या अक्षय कुमार या फिर आमिर खान, सुपरहीरो के इस किरदार को निभाने के लिए कोई भी परफेक्ट नहीं है।
रणवीर सिंह शक्तिमान के किरदार में फिट नहीं
बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- मुझे किसी एक्टर का नाम लेना पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी की आलोचना करनी चाहिए क्योंकि लोग इससे नाराज हो जाते हैं। सभी लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह मुझे शक्तिमान के लिए मनाने आए थे। मैं इस बात से नहीं मुकर रहा हूं कि मैंने उन्हें शानदार अभिनेता कहा था और उनकी एनर्जी की तारीफ की थी।
रणवीर सिंह के बारे में मुकेश खन्ना का बयान
मुकेश खन्ना ने आगे कहा- इसके बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट आनी शुरू हो गई कि रणवीर सिंह को शक्तिमान के किरदार के लिए चुन लिया गया है। मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया था क्योंकि मेरा सोनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। इसलिए मैंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि मुख्य एक्टर के बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगी।
'रणवीर सिंह एक बेहतरीन एक्टर हैं'
मुकेश खन्ना ने कहा- मुझे मनाने के लिए रणवीर सिंह 3 घंटे मेरे सामने बैठे रहे लेकिन उनके चेहरे पर वो बात नहीं दिखी जो शक्तिमान के किरदार के लिए जरूरी है। रणवीर सिंह के चेहरे पर चंचलता है, जैसे वो किसी को ठग सकता है। ये अलग बात है कि वो बेहतरीन एक्टर है। मैंने उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए अभी मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने एक न्यूड फोटोशूट कराया था, उनके इस फोटोशूट से मेरे मन में उनके प्रति नफरत पैदा हुई थी।
मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को दी थी ऐसी सलाह
आपको बता दें कि जिस वक्त रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उस वक्त मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट के जरिए एक्टर की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने रणवीर सिंह को सलाह दी थी कि वो उन देशों में एक्टिंग करें जहां न्यूडिटी आम बात है। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने अक्षय कुमार के बारे में बात की और उनकी लगातार आईं फ्लॉप फिल्मों पर अपना रिएक्शन दिया।












Click it and Unblock the Notifications