कृति सेनन को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, मुकेश छाबड़ा ने Kriti के बारे में कही ऐसी बात
Mukesh Chhabra On Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को जबसे नेशनल अवॉर्ड मिला है उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का रिश्ता
सोशल मीडिया पर भी कृति सेनन की की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि कृति सेनन का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी जुड़ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने फिल्म 'राबता' में एकसाथ काम किया था। उस समय लोगों ने कहा था कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन के बारे में कही ऐसी बात
वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन को लेकर कुछ खास बातें बताई थीं। आपको बता दें कि मुकेश छाबड़ा और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त थे। लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन के बारे में क्या बात कही थी?
सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुकेश छाबड़ा ने किया था काम
मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैं। वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'पीके' और 'जवान' जैसी फिल्मों की कास्टिंग प्रक्रिया का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का निर्देशन किया था। लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।
मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन को कहा था बहन
हाल ही में मुकेश छाबड़ा नीलेश मिश्रा को इंटरव्यू देते नजर आए थे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसमें कृति सेनन और उनके बीच हुए मतभेद का खुलासा हुआ। मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन को अपनी बहन जैसा कहा। दरअसल नीलेश मिश्रा ने मुकेश से पूछा कि क्या उन्हें जीवन में कोई पछतावा है। इसके जवाब में उन्होंने कृति सेनन का जिक्र किया।
जब मुकेश ने कृति के बारे में बोला था झूठ
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा- कृति मेरी बहन की तरह हैं। जितना प्यार मैं अपनी सगी बहन से करता हूं, उतना ही कृति से भी करता हूं। लेकिन एकबार ऐसी स्थिति थी कि जहां मुझे उसके बारे में झूठ बोलना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा- जब कृति को इस बात का पता चला तो वह बहुत नाराज हुई थीं। हालांकि ये सब ठीक करने में मुझे कई साल लग गए। इस बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी का भी जिक्र किया था।
मुकेश छाबड़ा की अधूरी लव स्टोरी
मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में परेशानी से भरे 6 महीने को भूलना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मैंने अपने अहंकार के कारण दूसरे शख्स का अपमान किया है। उस महिला के साथ मेरा रिश्ता करीब 7 साल तक चला, लेकिन उन्हें अफसोस और खुशी दोनों है कि उन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया है। हालांकि मुझे पता नहीं कि मैंने सही किया है या गलत।












Click it and Unblock the Notifications