'मुकेश अंबानी रोटी के साथ सोना परोसते हैं, जितना मर्जी खाओ', सारा अली खान ने खोल दी सारी पोल

Sara Ali Khan On Mukesh Ambani Party: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट आगामी 12 जुलाई 2024 को शादी करने वाले हैं। मुकेश अंबानी ने अब तक अनंत और राधिका की शादी से पहले 2 प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया था।

अनंत-राधिका का प्री वेडिंग फंक्शन
अंबानी परिवार ने पहला प्री-वेडिंग फंक्शन मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर में आयोजित किया था। 3 दिन तक चली इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत, बिजनेस फील्ड से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की थी। सिर्फ इतना ही नहीं हॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोग भी इसमें शामिल हुए थे। कई वीवीआईपी लोगों ने भी पार्टी में हिस्सा लिया था।

Sara Ali Khan

पार्टी में शामिल हुए थे बॉलीवुड सेलेब्स
वहीं दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन मई 2024 में आयोजत किया था। इस 4 दिवसीय फंक्शन में भी देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हुई थी। इस बार का फंक्शन स्पेन में एक क्रूज पर सेलिब्रेट किया गया था। आपको बता दें कि अंबानी परिवार की इन पार्टीज में ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

अंबानी की पार्टी को लेकर सारा अली खान का खुलासा
गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने कई बातें लोगों के सामने बताई हैं। उन्होंने इस ग्रैंड पार्टी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। सारा अली खान ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में अंबानी परिवार की पार्टी के बारे में खुलकर बात की है।

सारा अली खान ने कहा- खाने में सोना परोसा जाता है
सारा अली खान ने इंटरव्यू में मजाक के मूड में कहा- अंबानी परिवार की पार्टी बहुत ही शानदार होती है। वो खाने में सोना परोसते हैं। वो खाने में रोटी के साथ सोना देते हैं। उनकी पार्टीज में खाना खाने का मजा ही कुछ और होता है।

'प्री-वेडिंग फंक्शन में चारों तरफ हीरा लगा था'
सारा अली खान ने आगे कहा- अंबानी परिवार की पार्टी में ऐसा लगता है कि आप एक अलग टाइप की लग्जरी महसूस कर रहे हों। पार्टी में चारों तरफ हीरा लगा रहता है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में भी खूब मजा आया था।

अनंत अंबानी और सारा अली खान की दोस्ती
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और सारा अली खान एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों एकसाथ एक ही स्कूल में एक ही क्लास में पढ़े हैं। ऐसे में अपने दोस्त के प्री-वेडिंग फंक्शन में सारा अली खान ने जमकर मस्ती की थी।

'सेलेब्स ने जमकर फ्री में खाना खाया था'
सारा अली खान ने इंटरव्यू में कहा- फंक्शन के तीन दिन बहुत ही शानदार थे। हर कोई डांस करता नजर आ रहा था। सबकी परफॉर्मेंस देखने लायक थी। सबने जमकर खाना खाया। मैंने तो फ्री में खूब कॉफी पी थी, पर खाना कम खाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+