करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की नैया पार कराएंगे मुकेश अंबानी?
करण जौहर और उनका प्रोडक्शन हाउस धर्मा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बिकने जा रहा है। इस डील में कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि म्यूज़िक लेबल कंपनी सारेगामा इंडिया धर्मा के अधिकतर स्टेक्स खरीद सकता है। लेकिन अब इस खबर में एक और बड़े ग्रुप का नाम सामने आ रहा है।
इकोनॉमिक टाइम्स (ET) की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अब करण के धर्मा प्रोडक्शन में पैसे लगाने की तैयारी कर रहा है। दोनों की बीच इस पर बात भी चल रही है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि रिलायंस कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। अगर रिलायंस और धर्मा के बीच डील होती है तो इंडियन कंटेंट मार्केट में रिलायंस की दावेदारी बहुत मजबूत हो जाएगी।

जियो स्टूडियो ने कमाया प्रॉफिट
धर्मा प्रोडक्शन में करण की 90.7% और उनकी मां हीरू की 9.24% हिस्सेदारी है। धर्मा की शुरुआत करण के पिता यश जौहर ने की थी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि करण पिछले कुछ समय से ही धर्मा की हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। वैल्युएशन की वजह से किसी से भी डील फाइनल नहीं हो पाई है। बता दें, इस डील से रिलायंस के कंटेंट प्रोडक्शन को फायदा मिलेगा। अभी इस कंपनी के पास जियो स्टूडियो, वायकॉम 18 स्टूडियो, कोलोसियम मीडिया और बालाजी में कुछ हिस्सेदारी शामिल है। फाइनेशियल इयर 2024 में जियो स्टूडियो ने करीब 700 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस खबर पर अभी तक धर्मा और रिलायंस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। oneindia (वनइंडिया) इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications