MTV की फेमस वीजे आनंदा लुईस का निधन, 52 साल की उम्र में जानें कैसे गई जान
MTV VJ Ananda Lewis Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एमटीवी की मशहूर वीजे आनंदा लुईस का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार आनंदा लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर जूझ रही थीं और अब वह इस जानलेवा बीमारी से जंग हार गई हैं।
आनंदा लुईस का हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 52 साल की उम्र में एमटीवी की पॉपुलर वीजे आनंदा लुईस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि आनंदा लुईस की बहन लक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बहन के निधन की जानकारी लोगों को दी है।

आनंदा की बहन ने इंटरनेट पर लिखा- अब वो आजाद हैं
खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शॉक्ड हो गए हैं। वहीं लक्ष्मी ने अपनी बहन आनंदा की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- अब वो आजाद हैं। वहीं एमटीवी की तरफ से भी उनके ऑफिशियल एक्स हैंडल से आनंदा लुईस के निधन की जानकारी दी गई है।
एमटीवी ने वीजे को सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
-एमटीवी ने उनके पॉपुलर वीजे को एक्स हैंडल पर ही श्रद्धांजलि अर्पित की है। आनंदा लुईस की तस्वीर शेयर करते हुए एमटीवी ने लिखा है- हमारी प्यारी एमटीवी वीजे आनंदा लुईस के जाने से हम बेहद दुखी हैं। उनकी ऑन एयर होस्टिंग और इंटरव्यूज से म्यूजिक पसंद करने वाली जनरेशन को आगे बढ़ने में मदद मिली थी। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं।
-आपको बता दें कि साल 2020 में आनंदा लुईस ने खुद दुनिया के सामने खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने तीसरे स्टेज के कैंसर की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को दी थी। उन्होंने इस पोस्ट में बताया था कि उन्हें कीमोथेरेपी और रेडिएशन से डर लग रहा था, तो वह मैमोग्राफी नहीं करवा रही थीं।
मैमोग्राफी ने करवाने के चलते बिगड़ी थी वीजे की हालत
-जानकारी के अनुसार मैमोग्राफी के जरिए ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाती है। खबर है कि आनंदा लुईस मैमोग्राफी की जगह दूसरे ऑप्शंस ढूंढ रही थीं, ऐसे में इलाज में देरी के कारण आनंदा लुईस का कैंसर स्टेज 3 से बढ़कर साल 2024 तक स्टेज 4 पर पहुंच गया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से बढ़कर चौथे स्टेज पर पहुंचने के बाद आनंदा लुईस ने बाकी लोगों को सतर्क किया था और बताया था कि बाकी लोग उनके जैसी गलती न करें।
-आपको बता दें कि मैमोग्राफी न करवाने की वजह से आनंदा की तबीयत ज्यादा बिगड़ती गई। ऐसे में बाद में इलाज के बावजूद वीजे को बचाया नहीं जा सका और उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।
आनंदा लुईस का दमदार करियर
जानकारी के अनुसार आनंदा लुईस ने साल 1997 में एमटीवी में एक वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह टोटल रिक्वेस्ट लाइव (Total Request Live) और हॉट जोन (Hot Zone) जैसे शोज होस्ट करती हुई नजर आती थीं। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का टॉक शो भी शुरू किया था जो कि काफी पॉपुलर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications