सुशांत सिंह राजपूत पर भड़क गए थे MS Dhoni, गुस्से में कहा था- तुम मुझे परेशान.....

MS Dhoni and Sushant Singh Rajput: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी इंडस्टी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था जहां उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि अचानक ही सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

एमएस धोनी की बायोपिक में नजर आए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी फिल्मों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक भी शामिल थी। इस फिल्म में सुशांत के एक्टिंग की सबने जमकर तारीफ की थी। यहां तक कि खुद एमएस धोनी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को इस कैरक्टर को इतना अच्छे से निभाने के लिए धन्यवाद कहा था।

MS Dhoni

सुशांत पर भड़क गए थे एमएस धोनी
आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शांत रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सुशांत सिंह राजपूत पर अपना गु्स्सा निकाला था। क्रिकेटर दिवंगत एक्टर पर भड़क गए थे। फिल्म की तैयारी करते हुए सुशांत ने एमएस धोनी से कई तरह के सवाल पूछे थे।

'लगातार सवालों से धोनी नाराज हो गए थे'
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुद एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एमएस धोनी से खूब सवाल करता था क्योंकि ये फिल्म उन्हीं की बायोपिक थी। लगातार सवालों से वो नाराज हो गए थे।

'मैं अपने बारे में ज्यादा बात नहीं करता'
सुशांत ने बताया था- एमएस धोनी ने गुस्से में मुझसे कहा था कि तुम बहुत सारे सवाल पूछते हो। मैं जवाब देते हुए थक जाता हूं। दरअसल सुशांत धोनी से एक सावल उतनी देर तक पूछते रहते थे जब तक उन्हें संतोषजनक जवाब न मिल जाता हो। हालांकि अपनी नाराजगी को थोड़ा कम करते हुए धोनी ने बताया था- अपने बारे में ज्यादा बातें करना मुझे अजीब लगता है।

साल 2016 में रिलीज हुई थी 'एमएस धोनी'
एमएस धोनी ने आगे कहा था- मैं खुद के बारे में किसी को भी बताते हुए 15 मिनट में ही ऊब जाता हूं। ऐसे में सुशांत मुझे तरह तरह के सवाल पूछकर परेशान कर रहा था। आपको बता दें कि फिल्म 'एमएस धोनी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पटानी नजर आई थीं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+