Mrunal Thakur Viral Video: धनुष के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले ही मृणाल ठाकुर हुईं प्रेग्नेंट
Mrunal Thakur Viral Video: मृणाल ठाकुर का नाम इन दिनों साउथ स्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दोनों की जल्द शादी होने का दावा किया गया। इतना ही नहीं, AI से बनी दोनों की शादी वाली फोटोज भी वायरल हो चुकी हैं। अब हाल ही में मृणाल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसको लेकर एक बार फिर मृणाल खबरों में आ गई हैं।

प्रेग्नेंसी नहीं, फिल्म का सीन है
वायरल वीडियो दरअसल मृणाल की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग का हिस्सा है। वीडियो में मृणाल गुलाबी मिडी ड्रेस पहने दिखती हैं और वरुण धवन उनका हाथ थामे हुए नजर आते हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह लुक फिल्म की कहानी से जुड़ा है, न कि असल ज़िंदगी से। हाल ही में मृणाल ठाकुर का नाम साउथ स्टार धनुष के साथ जोड़ा गया था। खबरें थीं कि दोनों 14 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं, लेकिन मृणाल की टीम ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। टीम ने साफ किया कि अभिनेत्री उस समय अपनी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
नई फिल्म के प्रमोशन में जुटीं मृणाल
मृणाल फिलहाल अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का प्रचार कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर वेलेंटाइन वीक में रिलीज़ होने वाला है, जिसको लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। यह पहली बार नहीं है जब इस फिल्म के सेट से वीडियो सामने आए हों। इससे पहले भी वरुण धवन और पूजा हेगड़े के किसिंग सीन समेत कई बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
'बॉर्डर 2' की सफलता एंजॉय कर रहे हैं वरुण
इस बीच वरुण धवन अपनी हालिया रिलीज़ 'बॉर्डर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बढ़िया प्रदर्शन किया। अब वरुण अपनी आने वाली फिल्मों पर पूरा फोकस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications