धुनष और मृणाल ठाकुर में कौन कितना रईस? जानिए दोनों की संपत्ति-कार कलेक्शन

Mrunal Thakur & Dhanush Networth: मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इसके बाद उन्हें जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। खबरें आईं कि धनुष और मृणाल ठाकुर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मृणाल ठाकुर की कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये है। मृणाल ठाकुर ने हिंदी और तेलुगु सिनेमा में टेलीविजन धारावाहिकों से लेकर बड़े पर्दे की ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक में उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है। लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये है।

Mrunal Thakur amp amp Dhanush Net worth

फीस की बात करें तो 'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इसके अलावा वो फिल्में, ओटीटी प्रोजेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट भी अटेंड करती हैं। इसके लिए वो करीब 60 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं। लग्जरी कारों के प्रति उनका प्रेम भी जगजाहिर है। मृणाल के पास शानदार कारों का कलेक्शन है। इसमें मर्सिडीज-बेंज एस-450 4मैटिक (जिसकी कीमत 1.80 करोड़ रुपये है), टोयोटा फॉर्च्यूनर और होंडा अकॉर्ड शामिल हैं।

वहीं, धनुष की कुल संपत्ति 230 करोड़ रुपये। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, धनुष प्रति फिल्म 20-35 करोड़ रुपये लेते हैं। उनकी मंथली इनकम लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जैसे 'द ग्रे मैन', जिसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये लिए थे। 150 करोड़ रुपये का उनका आलीशान बंगला है। धनुष चेन्नई के पॉश पोएस गार्डन में एक आलीशान घर के मालिक हैं। जो शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। इस संपत्ति का अनुमानित मूल्य 150 करोड़ रुपये है। उनके पूर्व ससुर रजनीकांत भी इसी पड़ोस में रहते हैं। कार की बात करें तो धनुष के पास रोल्स-रॉयस घोस्ट, जगुआर, ऑडी और बेंटले जैसी कारें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+