Hot अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने लगाए शॉट पे शॉट

हाल ही में जाह्नवी का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jahnvi Kapoor बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। जाह्नवी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं। एक्ट्रेस से जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में जाह्नवी का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस जाह्नवी की अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही फैंस इस वायरल वीडियो को देखकर ये भी कयास लगा रहे हैं कि शायद जाह्नवी जल्द ही किसी बायोपिक में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए वे क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं।

जाह्नवी ने सीखे क्रिकेट के गुर

जाह्नवी ने सीखे क्रिकेट के गुर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर क्रिकेट सीख रही हैं। बता दें कि जाह्नवी किसी की बायोपिक नहीं, बल्कि क्रिकेट पर बन रही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों ही क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।

क्रिकेट खेलती दिखीं जाह्नवी

क्रिकेट खेलती दिखीं जाह्नवी

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर क्रिकेट खेलती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस अपने ट्रेनर के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और एक्ट्रेस को देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं।

6 महीने तक की मेहनत

6 महीने तक की मेहनत

बताते चलें कि जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के लिए तकरीबन 6 महीनों तक ट्रेनिंग ली है। एक्ट्रेस ने क्रिकेट की काफी सारी बारीकियों को सीखा है।

एक्साइटेड हैं फैंस

एक्साइटेड हैं फैंस

फिलहाल जाह्नवी का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। जाह्नवी को बल्लेबाज की भूमिका निभाते देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+