सांसद मनोज तिवारी की शादीशुदा जिंदगी श्वेता तिवारी ने कर दी थी बर्बाद? खुलेआम किया था ऐसा कांड
Shweta Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
श्वेता तिवारी पर फिदा हैं लोग
लोग श्वेता तिवारी की एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 44 साल की श्वेता तिवारी को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं। श्वेता तिवारी की बड़ी बेटी पलक तिवारी की उम्र ही 23 साल है। श्वेता तिवारी आज भी अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल घायल करती रहती हैं।

1998 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से की थी पहली शादी
-श्वेता ने साल 1998 में एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी है। शादी के 9 साल बाद यानी 2007 में श्वेता ने अपने पति राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। उस समय श्वेता ने बताया था कि राजा की शराब की लत और घरेलू हिंसा के कारण उनके रिश्ते में परेशानी आ रही थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी ने पुलिस में शिकायत की थी कि राजा उनके साथ रोजाना मारपीट करते थे। वह उनके शो के सेट पर पहुंच जाते थे और उनके साथ गलत बर्ताव करते थे। श्वेता ने राजा पर मेंटली परेशान करने का भी आरोप लगाया था।
सांसद मनोज तिवारी के साथ जुड़ा था श्वेता तिवारी का नाम
-राजा चौधरी से अलग होने के बाद श्वेता तिवारी का नाम भोजुपरी सुपरस्टार, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को दोनों की नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं।
-मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता तिवारी के साथ उनकी दोस्ती अभी भी जारी है। मनोज तिवारी ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी से पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर खुलकर बात की थी। श्वेता और मनोज तिवारी की नजदीकियां उनकी पूर्व पत्नी रानी तिवारी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं।
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने तक का आरोप लगा था। कई लोगों का मानना है कि श्वेता तिवारी के चलते ही रानी तिवारी ने अपने पति मनोज तिवारी को तलाक दे दिया था।
-मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की अफवाह भी खूब उड़ी थी लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया है।
श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की दोस्ती
-वहीं मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को तलाक देने के 10 साल बाद सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी।
-कहा जाता है कि रानी तिवारी को तलाक देने के बाद मनोज तिवारी को काफी अकेलापन महसूस हो रहा था। ऐसे में उन्होंने बेटी के कहने पर दूसरी शादी कर ली थी।
-वहीं श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के बीच आज भी एक अच्छा रिश्ता है।












Click it and Unblock the Notifications