शादी के बाद मौनी रॉय की पहली होली, पति सूरज के पैर छूते हुए तस्वीरें वायरल
मुंबई, 18 मार्च: देशभर में होली का त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी पति सूरज नांबियार के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी और सूरज इन तस्वीरों में सफेद कपड़ो में घर की बालकनी में रंग खेलते और फोटो देते दिख रहे हैं। मौनी राय तस्वीरों में पति सूरज के पैर छूते हुए भी दिख रही हैं। मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और काफी लोगों ने इन पर कमेंट किए हैं।

शादी के बाद मौनी की पहली होली
मौनी रॉय की सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बाद ये पहली होली है। पति पत्नी के तौर पर अपनी पहली बार होली को दोनों काफी अच्छे से सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक फोटो में मौनी रॉय पति सूरज के पांव में रंग लगाती नजर आ रही हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस साल जनवरी में की थी शादी
मौनी रॉय ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-आपकी जिंदगी में खुशियों, प्यार और हंसी का रंग हमेशा के लिए घुले रहे. हैप्पी होली। मौनी रॉय ने इस साल जनवरी में सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों ने गोवा में एक कार्यक्रम में दक्षिण भारत और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं मौनी
मौनी राय के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह अयान मुखर्जी के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। मौनी के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था।












Click it and Unblock the Notifications