सात जन्मों के बंधन में बंधे मौनी-सूरज, मलयाली रिवाज से हुई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

मुंबई, 27 जनवरी। बॉलीवुड में बिग वेडिंग का सीजन चल रहा है। पहले कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी की खूब चर्चा हुई तो अब मौनी रॉय की शादी चर्चा का विषय बनी है। मौनी रॉय उद्योगपति ब्वॉयफ्रैंड सूरज नांबियार से हो रही है। दोनों की शादी से पहले प्री वेडिंग और शादी की तस्वीरे सामने आई हैं जिसमे देखा जा सकता है कि दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय ने भी अपने पति सूरज के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मौनी ने शेयर की तस्वीर

मौनी ने शेयर की तस्वीर

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर सूरज की तस्वीर शेयर की है जिसमे देखा जा सकता है कि सूरज सफेद रंग की शर्ट में मुस्कुरा रहे हैं जबकि लाल रंग की साड़ी में मौनी सूरज की ओर देखकर हंस रही हैं। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सूरज और मौनी की बंगाली रिवाज के साथ मलयाली रिवाज से भी शादी होगी। दोनों ही आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौनी की तस्वीर सामने आने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मलयाली परंपरा से हुई शादी

मलयाली परंपरा से हुई शादी

मौनी रॉय और सूरज की मलयाली परंपरा के अनुसार शादी का वीडियो भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि मौनी पारंपरिक सिल्क की सफेद और लाल रंग के बॉर्डर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि सूरज नेगोल्ड रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोतीपहन रखी है। दोनों की शादी में परिवार के करीबी रिश्तेदार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।

मंदिरा ने भी शेयर की तस्वीरें

मंदिरा ने भी शेयर की तस्वीरें

मौनी की शादी में उनकी बेस्ट फ्रैंड मंदिरा बेदी भी पहुंची हैं। मंदिरा बेदी ने भी मौनी और सूरज के साथ की तस्वीरों को शेयर किया है। मौनी की मेहंगी की रस्म की तस्वीर को मंदिरा ने शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, मौनी, सूरज और अब शुरू हो गया है। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं, ये तुम्हे पता है कि सबसे ज्यादा। बता दें कि मौनी रॉय को जी5 की फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था। यह फिल्म 2020 सितंबर में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+