'मैं यह अनुभव कभी नहीं भूलूंगी...', महाकाल की भस्म आरती देख क्या बोली मौनी रॉय, जानिए
मध्यप्रदेश के उज्जैन में अभिनेत्री मोनी रॉय सपरिवार श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुई। भस्म आरती पश्यात पूजन यश पुजारी ने सम्पन्न करवाया।
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बताया कि, काफी समय से मेरा बहुत मन था यहां आने का, पूजा का हिस्सा बनने का, मैंने सोचा नहीं था कि, इस तरह का मेरा एक्सपीरियंस होगा। इतने सामने से मुझे आरती देखने मिलेगी। बहुत अद्भुत और अलौकिक अनुभव था। मैं मन से मैनेजमेंट वालों को धन्यवाद कहना चाहूंगी, जिस तरह से आपने हम सभी का ध्यान रखा। मैं यह अनुभव अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलूंगी।

उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां लगातार दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है, जहां एक्ट्रेस मौनी रॉय ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान धवन ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया।
एक्ट्रेस मौनी रॉय के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। फिल्मी दुनिया में अलग-अलग किरदारों से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री मौनी रॉय परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया है।
राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमी सहित राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। कुछ समय पहले प्रसिद्ध दिलजीत दोसांझ और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा समेत तमाम हस्तियां बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।
बीते समय में बॉलीवुड के सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह, हेमा मालिनी सहित कई फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है।
ये भी पढ़े- Ujjain: नए साल के पहले दिन महाकाल दर्शन का बना रिकॉर्ड, 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने लिए दर्शन












Click it and Unblock the Notifications