Mouni Roy को पति सूरज नांबियार ने दिया धोखा? पैसों के लिए की चीटिंग? Instagram प्रोफाइल ने मचाई हलचल
Mouni Roy Betrayed: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वह कथित तौर पर अलग-अलग रह रहे हैं।
मौनी रॉय-सूरज नांबियार का हो गया तलाक?
कहा जा रहा है कि इस मामले पर किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 12 मई 2026 (मंगलवार) को जब फैंस ने मौनी रॉय और सूरज नांबियार के इंस्टाग्राम अकाउंट्स देखे, तब से इन चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मौनी-सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें भी गायब बताई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि तस्वीरें डिलीट की गई हैं जबकि कुछ अन्य उन्हें आर्काइव किए जाने का संकेत दे रहे हैं।
सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिलीट
इन सबके बीच, सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी अचानक दिखना बंद हो गया है, जिसने फैंस के बीच रिश्ते में दरार की अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
सूरज ने मौनी को दिया धोखा?
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में काफी समय से तनाव चल रहा था। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं। सूरज नांबियार पर ये आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने मौनी रॉय की पॉपुलैरिटी और पहचान का लाभ उठाया है। हालांकि, इन दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें केवल अफवाहों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
गोवा में हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी
-मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में बहुत शानदार तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से विवाह किया था। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया था।
-शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार अक्सर वेकेशन, पार्टियों और इवेंट्स में साथ दिखाई देते थे। उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती थी लेकिन अब अचानक सामने आई इन खबरों ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है।
कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। उन्होंने आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट साइंस में भी शिक्षा हासिल की। प्रोफेशनल तौर पर सूरज ने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम करते हुए बिजनेस और फाइनेंस सेक्टर में अपनी खास पहचान बनाई है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सूरज नांबियार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। वह लंबे समय से यूएई में कार्यरत हैं और इंवेस्टमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय भागीदार हैं। वहीं, मौनी रॉय भी टीवी कार्यक्रमों, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं।
क्या मौनी और सूरज का रिश्ता टूट चुका है?
फिलहाल मौनी रॉय और सूरज नांबियार की ओर से रिश्ते में आई कथित दरार को लेकर कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में ये कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के बीच वाकई सब कुछ खत्म हो चुका है या फिर ये केवल सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें हैं। अब फैंस की नजर इस कपल के आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।













Click it and Unblock the Notifications