Mother's Day 2023: 'मदर्स डे' के खास मौके पर अपनी मां के साथ जरूर देखें ये फिल्में, इस तरह करें सेलिब्रेट
Mothers Day Special Films: इस मदर्स डे को मातृत्व के हर एक रूप का जश्न मनाते हुए बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों का मजा जरूर लें। अपनी मां के साथ इस खास दिन पर ये 5 फिल्में जरूर देखें।

Mothers Day Special Films: मां के साथ ये दुनिया तो जन्नत लगती है.....ऐसे में मदर्स डे, मां और बच्चों की बॉन्डिंग के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की मां की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इस मदर्स डे को मातृत्व के हर एक रूप का जश्न मनाते हुए बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों का मजा जरूर लें। अपनी मां के साथ इस खास दिन पर ये 5 फिल्में जरूर देखें।
मदर इंडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक नरगिस ने फिल्म मदर इंडिया में बहुत ही बेहतरीन काम किया था। दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस के इस फिल्म की तारीफ आज भी होती है। महबूब खान के निर्देशन में बनी फिल्म मदर इंडिया में नरगिस ने एक लाचार मां की भूमिका निभाई थी, जो अपने बच्चों के लिए पुरी दुनिया से लड़ पड़ती है। मदर्स डे पर आप अपनी मां के साथ इस फिल्म का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
मॉम
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म मॉम में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी आर्या की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके स्कूल के ही कुछ लड़के उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए खुद ही निकल पड़ती है। मदर्स डे के दिन आप इस फिल्म को भी देख सकते हैं।
मातृ
फिल्म मातृ में रवीना टंडन ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है जिसकी बेटी का रेप हो जाता है और बाद में उसकी मौत भी हो जाती है। लेकिन ये मां टूटती नहीं है। ये मां हर कदम पर सिस्टम से लड़ती है और अपनी बेटी के आरोपियों को सजा दिलवाती है। मदर्स डे के दिन आप अपनी मां के साथ इस फिल्म को देख सकते हैं।
जज्बा
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की फिल्म जज्बा मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बैठकर जरूर देखें। इस फिल्म में मां की ममता के अलावा उसका गुस्सा, बदला और शक्ति भी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब उसके बच्चे पर आंच आती है तो वो किस तरह सारी शक्ति जुटाकर बस उसे बचाने में लग जाती है।
निल बटे सन्नाटा
फिल्म निल बटे सन्नाटा की कहानी एक मां बेटी की कहानी है जिसमें दोनों एकसाथ अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं। मां खुद पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है तो बेटी की अच्छी पढ़ाई के लिए एक अनोखा तरीका अपनाती है। इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने चंदा सहाय का किरदार निभाया है जो अपनी सुस्त बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए उसी की क्लास में एडमिशन ले लेती है।












Click it and Unblock the Notifications