Monalisa ने पहना लाल जोड़ा, बनीं दुल्हन, क्या अब करियर छोड़ शादी कर रही हैं महाकुंभ वायरल गर्ल?
Monalisa: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली 16 साल की लड़की मोनालिसा इन दिनों डायरेक्टर सनोज मिश्रा की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। मोनालिसा महाकुंभ मेले के बाद से सोशल मीडिया पर छा गई हैं और रातोंरात वायरल हो गई थीं।
बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हो रही हैं मोनालिसा
वायरल गर्ल मोनालिसा को 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' के लिए चुना गया था। लेकिन अब मोनालिसा की ये फिल्म टलती नजर आ रही है क्योंकि मूवी के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय तिहाड़ जेल में हैं। लेकिन मोनालिसा अपने डेब्यू के लिए खुद को तैयार करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा कर रहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा का सपोर्ट
मोनालिसा अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को सपोर्ट करते भी नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपनी एक्टिंग स्किल्स पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। इसी बीच मोनालिसा के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दुल्हन सी सजी हुई नजर आईं मोनालिसा
वायरल हो रही इन फोटोज में मोनालिसा दुल्हन सी सजी हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा का मेकअप देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये लुक तहलका मचा रहा है। लोग इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लाल रंग के लहंगे में मोनालिसा का लुक हुआ वायरल
-मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल रंग के लहंगे दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शादी की चुनरी ओढ़ी हुई है। साथ ही माथे पर टीका और गले में हार भी पहना हुआ है। उनका मेकअप भी बिल्कुल शादी की दुल्हन जैसा है।
-जानकारी के अनुसार मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग करती नजर आती हैं। उनके रील वीडियोज जमकर वायरल होते हैं। वह कभी माता की पूजा करते हुए दिखती हैं तो कभी अपने परिवार के साथ वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं।
-मोनालिसा अपनी नई शेयर की गई फोटोज में बदली-बदली नजर आ रही हैं। उनके पहले की फोटो और अब की फोटो में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिल रहा है।
बड़े पापा ने मोनालिसा को लेकर दिया था ऐसा बयान
कुछ दिनों पहले मोनालिसा के बड़े पापा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके घर की बेटी अब एक्टिंग पर ध्यान दे रही है। साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मोनालिसा
आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के रील वीडियोज खूब वायरल होते हैं और लोग उस पर जमकर अपना प्यार भी लुटाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications