Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने इंटरनेट पर चलाया ऐसा जादू, 3 वीडियोज में दिखा दिया ये सब
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आई नीली आंखों वाली लड़की रातोंरात वायरल हो गई थी। वायरल होने के बाद से मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं।
मोनालिसा के वायरल रील्स वीडियोज
मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है और कहा जा रहा है कि यही कारण है कि मोनालिसा को बॉलीवुड की फिल्म भी ऑफर हो चुकी है। मोनालिसा आए दिन अपनी एक्टिंग, लिप्सिंग और डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा ने बैक टू बैक 3 रील पोस्ट की हैं
हाल ही में मोनालिसा ने बैक टू बैक 3 रील पोस्ट की हैं, जिसे कुछ घंटों में ही हजारों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि रील बनाते हुए मोनालिसा अपनी एक्टिंग पर भी काम कर रही हैं। मोनालिसा वीडियोज बनाकर कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर
आपको बता दें कि मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की मूवी द डायरी ऑफ मणिपुर साइन कर ली है और वह इसके लिए मेहनत भी कर रही हैं। इसी बीच वह पढ़ाई करती भी दिखाई दे रही हैं।
90 के दशक के क्लासिक गानों पर बनाई रील
-मोनालिसा पिछले कुछ समय से पुराने बॉलीवुड गानों पर रील वीडियोज बनाती नजर आ रही हैं। फिलहाल उन्होंने 90 के दशक के क्लासिक गानों पर एकसाथ 3 रील्स बनाए हैं। इन वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।
-पहले रील में मोनालिसा ने 'तन्हाई-तन्हाई' गाने की लिरिक्स पर लिप्सिंग की है, जिस पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये गाना साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'कोयला' का है, जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। इस गाने को अल्का याग्निक और उदित नारायण ने गया है।
-वहीं दूसरे वीडियो में मोनालिसा साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नहले पे दहला' के गाने 'इमान डोल जाएगा' पर रील बनाया है। इस गाने को सुनिधि चौहान और विनोद राठौड़ ने गाया है। इस रील में मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
-इसके अलावा तीसरे रील वीडियो में मोनालिसा 'रोककर दिल को देखा न रुका' गाने पर अपनी आंखों से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मोनालिसा के हर वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications