Monalisa ने किया था बड़ा खुलासा कि न्यू कमर्स से जबरन बनवाए जाते हैं गे रिलेशन!

मुंबई, 28 सितंबर। भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्‍ड तस्‍वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस की वाहवाही बटोरती रहती हैं। मोनालिसा जिनका दूसरा नाम अंतरा बिस्‍वास है वो इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्‍मों में बोल्‍ड और हॉट सीन देने वाली मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया

कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया

भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा कभी बी ग्रेड की फिल्मों में काम करती थीं। इस बात को शायद ही कोई जानता है कि उन्‍होंने जानबूझ कर नहीं बल्कि मजबूरी के चलते बी ग्रेड फिल्‍मों में काम किया। मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा न्यू कमर्स को इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए गे रिलेशन तक बनाना पड़ता था।

मोनालिस बोली मुझे भी गंदे ऑफर मुझे किए गए थे

मोनालिस बोली मुझे भी गंदे ऑफर मुझे किए गए थे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी मोनालिसा ने कास्टिंग काउच के अपने साथ के एक्‍स्‍पीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि एक्टिंग के शुरूआती दौर में गंदे ऑफर मुझे किए गए थे। ये ऑफर्स उन्‍हें तब दिए गए जब वो कोलकाता से मुंबई आई थीं और अपने लिए फिल्‍मों में ब्रेक की तलाश में इधर- उधर ट्राई कर रही थीं।

कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए लेकिन...

कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए लेकिन...

कभी देसी तो कभी मॉडन लुक में फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने बताया कि मेरे करियर की शुरूआत में मुझे ब्रेक देने के लिए कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए लेकिन उन्‍होंने ये ऑफर लेने से मना कर दिया उन्‍होंने कहा ऐसी स्थिति का सामना मैंने बड़ी ही बहादुरी से किया था।

मोनालिसा ने कहा इसी लिए शुरूआत में बी ग्रेड फिल्‍में करनी पड़ी

मोनालिसा ने कहा इसी लिए शुरूआत में बी ग्रेड फिल्‍में करनी पड़ी

मोनालिसा ने कास्टिंग काउच का ऑफर को स्वीकार ना करने की बात शेयर करते हुए कहा था कि शायद इसी कारण उन्हें शुरू में ही बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना पड़ा था। करियर की शुरूआत में मजबूरन बी ग्रेड फिल्‍में करनी पड़ी।

रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर दिया जाता है

रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर दिया जाता है

मोनालिसा ने कहा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ऐसी है कि यहां पर लड़कियां ही नहीं लड़के भी इससे नहीं बच सके हैं। उनका भी शारीरिक शोषण किया जाता है। उन्‍हें रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।

 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं

100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्‍ट्री में काफी पॉपुलर हैं। 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम किया। सुपरस्टार सलमान खान के शो में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। इसी शो में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत से भी शादी की। उसके बाद मोनालिसा ने स्टार प्लस के शो नजर से छोटे परदे पर डेब्यू किया।

मोनालिसा ने इस उम्‍मीद से किया था आइटम नंबर

मोनालिसा ने इस उम्‍मीद से किया था आइटम नंबर

एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने बताया कि 2005 में अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और सुनील शेट्टी के साथ एक फिल्म 'ब्लैकमेल' किया और उसमें आइटम नंबर किया था। ये काम इसलिए लिया सोचा इससे एक्टिंग की दुनिया में ब्रेक मिलेगा लेकिन अफसोस वो फिल्‍म ही नहीं चली।

वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं

वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं

मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें तो भोजपुरी फिल्‍मों और सीरियल में अपना एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मोनालिसा जल्‍द ही वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। इन दिनों वो 'रात्रि के यात्रि 2' और 'धप्पा' को लेकर काफी चर्चा में हैं फैंस उनकी इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+