कॉन्सर्ट के बीच में मोनाली ठाकुर के साथ हुई ऐसी हरकत, आपत्तिजनक कमेंट पर भड़कीं सिंगर और फिर जो हुआ

Monali Thakur: बॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोनाली ठाकुर के साथ हाल ही में एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई है, जिससे वह बुरी तरह से भड़क गई हैं।

कॉन्सर्ट के बीच में मोनाली ठाकुर के साथ हुई ऐसी हरकत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनाली ठाकुर इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बदसलूकी करने वाले शख्स को खूब लताड़ा। दरअसल कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने भीड़ के बीच खड़े होकर मोनाली ठाकुर के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया था। इससे मोनाली ठाकुर गुस्से से आगबबूला हो गई थीं।

monali thakur

मोनाली ने कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनाली ठाकुर गत 29 जून 2024 को भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने पहुंची थीं। यहां कॉन्सर्ट में कॉलेज के बच्चे थे और भारी भीड़ जमा हुई थी। लेकिन तभी मोनाली ने अचानक कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया। फिर उन्होंने अपनी टीम से कुछ कहा और खूब भड़क गईं।

अनजान शख्स ने मोनाली पर किया था गंदा कमेंट
मोनाली ठाकुर ने भीड़ में खड़े एक शख्स की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसने उनको लेकर गंदा कमेंट किया है। उन्होंने इसे यौन उत्पीड़न बताया और कहा कि कुछ लोग भीड़ में छुपकर इस तरह के भद्दे कमेंट्स करते हैं। फिर मोनाली ने उस शख्स से कहा कि आप काफी यंग हैं और इस तरह की बात किसी के लिए भी नहीं कहनी चाहिए। मोनाली ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर आवाज उठानी थी और इसलिए उन्हें मौका मिला तो बात की।

शख्स बोला- डांस मूव्स की तारीफ की थी
इसके बाद जब मामला शांत हुआ तो मोनाली ठाकुर का कॉन्सर्ट दोबारा शुरू हुआ और सिंगर ने फिर गाना शुरू कर दिया। वहीं, उस शख्स ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उसने सिर्फ मोनाली के डांस मूव्स पर कमेंट किया था और उसने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+