तलाक पर मोनाली ठाकुर का शॉकिंग खुलासा, शेयर किया ऐसा रहस्यमयी पोस्ट, क्या हुआ सिंगर के साथ?

Monali Thakur Divorce: बॉलीवुड की फेमस सिंगर मोनाली ठाकुर, जिन्होंने'सवार लूं' और 'मोह मोह के धागे' जैसे हिट गाने गाए हैं, इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं हुआ है।

मोनाली ठाकुर का ऐसा रहस्यमयी पोस्ट
वहीं मोनाली ठाकुर ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया है जिससे उनकी शादी को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Monali Thakur

'द रीजन' नाम की एक इंस्टा स्टोरी शेयर की

-अफवाहों को और हवा देते हुए गत 8 सितंबर 2025 को मोनाली ठाकुर ने 'द रीजन' नाम की एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। ये उनके गाने 'एक बार फिर' के म्यूजिक वीडियो की एक झलक थी। वीडियो में उन्हें ऐसे सीन में दिखाया गया है जो भावनात्मक और शारीरिक शोषण को दर्शाता है, जिसमें गला घोंटने का सीन भी शामिल है।

-मोनाली ठाकुर ने इस गाने को अब तक का अपना 'सबसे पर्सनल' गाना बताया बताया है। हालांकि उन्होंने इस बात का कोई सीधा स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि ये उनके निजी जीवन से जुड़ा है। ये पोस्ट ऐसे समय में आई है जब उनके पति, स्विस रेस्तरां मालिक माइक रिस्टर से उनके तलाक की अफवाहें चल रही हैं।

मोनाली ठाकुर और उनके तलाक की अफवाहें

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनाली ठाकुर और उनके पति माइक रिस्टर, जो 2017 में मुंबई में एक प्राइवेट समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे, के बीच वैवाहिक संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। ये चर्चा तब शुरू हुई जब मोनाली ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइक को अनफॉलो कर दिया था।

-दरअसल इस तरह के कदम को निजी परेशानियों का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। अभी तक, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

-हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ठाकुर मोनाली और माइक रिस्टर के करीबी एक सूत्र ने बताया है- इन सालों में उनके बीच बहुत कुछ बदल गया है। अब कोई भी उन्हें एक कपल के तौर पर नहीं देखता। लंबी दूरी की शादियां अक्सर ऐसे ही खत्म होती हैं।

-एक करीबी सूत्र ने ये पुष्टि की कि मोनाली ठाकुर ने वास्तव में माइक रिस्टर को अनफॉलो कर दिया है। सूत्र ने आगे कहा- सोशल मीडिया पर रिश्ता खत्म होना निश्चित रूप से एक खतरे का संकेत है। शायद वह इस बारे में खुलकर बात करने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं और ये भी सही है।

मोनाली ठाकुर की शादी कब हुई थी?

-मोनाली ठाकुर और माइक रिस्टर ने एक निजी समारोह में शादी की थी और सालों तक अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा था। साल 2020 में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मोनाली ठाकुर ने इस बात का खुलासा किया था।

-मोनाली ठाकुर ने बताया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी भी अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की। हालांकि इंस्टाग्राम पर उनकी अंगूठी देखकर कई फैंस ने इस बारे में अनुमान लगा लिया था। ये कपल करीब 3 साल तक अपनी शादी को छुपाने में सफल रहा था।

-मोनाली ठाकुर ने ये भी याद किया कि साल 2016 में क्रिसमस की शाम को माइक ने उन्हें उसी जगह पर प्रपोज़ किया था, जहां वह पहली बार मिले थे, एक पेड़ के नीचे। वह पल बहुत खास था और मोनाली ने तुरंत हां कह दिया था।आपको बता दें कि मोनाली और माइक ने अभी तक अपने तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+