'महादेव' फेम Mohit Raina ने तलाक की अफवाहों पर किया रिएक्ट, बताई शादी की फोटो डिलीट करने की सच्चाई

देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना को लेकर इन दिनों खबरें आ रही हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से भी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं।

Mohit Raina Divorce Rumours: देवों के देव महादेव में लीड रोल निभाने वाले मोहित रैना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्टर और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। जिसकी वजह से उन्होंने अब सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि वह अपनी पत्नी को फॉलो भी नहीं करते हैं। मीडिया की इन खबरों पर अब एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ी है और तस्वीरें हटाने की सच्चाई बताई।

तलाक की अफवाहों पर मोहित रैना ने तोड़ी चुप्पी

तलाक की अफवाहों पर मोहित रैना ने तोड़ी चुप्पी

पिछले कुछ दिनों से शादी की चर्चा को लेकर छाए मोहित रैना से जुड़ी खबरें सामने आ रही है कि एक्टर का तलाक हो गया और उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी हटा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी अदिति शर्मा को भी इंस्टा से अनफॉलो तक कर दिया है। इस बीच एक्टर ने अब अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

बोले-'ये सब बिल्कुल बकवास है'

बोले-'ये सब बिल्कुल बकवास है'

मोहित रैना ने अपनी पत्नी संग तलाक की खबरों का खंडन किया। उन्होंने महज इसे अफवाह बताया। हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि, "ये सभी खबरें बेबुनियादी है, मुझे नहीं पता ये सब कहा से शुरू हुआ। यह सबसे पहले एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा लिखा गया था, लेकिन ये पूरी तरह से महज एक अफवाह है और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है'।

हिमाचल में मना रहे शादी की पहली सालगिरह

हिमाचल में मना रहे शादी की पहली सालगिरह

मोहित रैना ने आगे कहा कि, 'मैं और मेरी पत्नी अदिति दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। मैं इसके बारे में और बात करना चाहता हूं, लेकिन अभी हम हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।'

क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें?

क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें?

मोहित रैना ने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी और अपनी पत्नी को अनफॉलो कर दिया। अब एक्टर ने इसकी सच्चाई बताते हुए कहा कि, "शादी की जो भी तस्वीरें थी वह अभी भी वैसी ही है। हम एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते उसके पीछे यह कारण है कि अदिति इंडस्ट्री से नहीं हैं और उन्हें अनचाही मीडिया अटेंशन पसंद नहीं है। हम अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद ही प्राइवेट रखते है।"

गुपचुप तरीके से हुई थी शादी

गुपचुप तरीके से हुई थी शादी

आपको बता दें कि, मोहित रैना ने इस साल की शुरूआत में 1 जनवरी 2022 को पत्नी अदिति संग शादी की थी। ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+