तलाक की खबरों के बीच 'महादेव' फेम एक्टर Mohit Raina ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर दंग रह गए फैंस
तलाक की खबरों के बीच 'महादेव' फेमस एक्टर मोहित रैना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
Mohit Raina Wedding Anniversary: 'देवों के देव महादेव' फेम एक्टर मोहित रैना की तलाक की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में थे। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया से पत्नी संग सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा था कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इन खबरों पर मोहित रैना ने चुप्पी तोड़ी थी। इन सब अफवाहों के बीच अब एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

मोहित रैना ने पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर
मोहित रैना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो जो शेयर की है उसमें उन्होंने अपनी पत्नी अदिति शर्मा के साथ हसीन वादियों में पोज देते हुए नजर आए। ये तस्वीर मोहित रैना की हिमाचल प्रदेश की है जहां वह अपनी पत्नी के साथ समय व्यतीत करते हुए नजर आए। अब ये तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हिमाचल की वादियों में दिया पोज
मोहित रैना इसलिए इस फोटो को लेकर चर्चा में आ गए क्योंकि तलाक की खबरों के बीच वह पत्नी के साथ पोज देते हुए नजर आए। फोटो में देखा जा सकता है कि, पहाड़ों पर छोटे से घर में कपल पोज दे रहे हैं। इसके साथ दोनों एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।
फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान
मोहित रैना ने ये फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'दो ऐसे लोग जो imperfect थे लेकिन साथ में आकर परफेक्ट हो गए। हैप्पी वन माई'। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया। कपल की इस कोजी फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा। तलाक की खबरों के बीच दोनों ये प्यार भरी तस्वीर देख फैंस काफी हैरान हैं।

मोहित ने डिलीट की शादी की तस्वीरें
आपको बता दें कि, हाल ही में मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी अदिति शर्मा को अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद से तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि इन अफवाहों पर मोहित रैना ने चुप्पी तोड़ी थी और इसका खंडन किया था।
तलाक की खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
मोहित रैना ने पोस्ट डिलीट करने की वजह बताते हुए कहा था कि, 'ये सब बातें बकवास है। मेरी पत्नी मैं बहुत प्यार करता हूं और उनको लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है इसलिए मैंने सभी शादी की फोटोज डिलीट कर दी थीँ। फिलहाल मैं हिमाचल प्रदेश में हूं और अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मना रहा हूं। मैं अपनी शादी में बहुत ज्यादा खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications