क्या मोहिनी डे की वजह से हुआ AR Rahman का तलाक? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुझे पता था ऐसी बातें...'
AR Rahman Mohini Dey: मशहूर सिंगर एआर रहमान ने जब तलाक की घोषणा की तो उसके कुछ ही देर बाद उनके बैंड की गिटारिस्ट मोहिनी डे ने भी तलाक का ऐलान कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एआर रहमान और मोहिनी डे के रिश्ते को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।
मोहिनी डे ने अपने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी। जिसके बाद फैंस का कहना था कि एआर रहमान की 29 साल की शादी उनकी वजह से टूटी है। ऐसे में अब मोहिनी डे ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इसे बकवास बताया।

मोहिनी डे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मुझे भारी संख्या में इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आ रही है। मुझे पूरी तरह से समझ है कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन मैं इस बकवास में कोई दिलचस्पी नहीं रखती हूं। मैंने सभी रिक्वेस्ट को सम्मान के साथ मना कर दिया है। मैं अपनी ताकत अफवाहों पर खर्च करना नहीं चाहती, प्लीज मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
मोहिनी डे ने अपने इस पोस्ट से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। उनके पोस्ट के मुताबिक वह फिलहाल अपने तलाक की वजह से परेशान हैं और कुछ समय के लिए प्राइवेसी चाहती हैं। साथ ही वह फिलहाल किसी भी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। हालांकि एआर रहमान ने अब तक मोहिनी डे के साथ लिकंअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
बता दें कि, हाल ही में एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अपने तलाक का ऐलान किया। कपल की 29 साल की शादी टूटने से उनके फैंस कापी हैरान थे। वहीं सायरा की वकील ने बताया कि दोनों काफी समय से रिश्ते में तनाव झेल रहे थे। दोनों ने इसे ठीक करने की कोशिश भी की लेकिन अंत में आपसी सहमति के साथ तलाक का फैसला किया। फिलहाल कपल ने फैंस से प्राइवेसी का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें: AR Rahman-Mohini Dey: रहमान के साथ 40 शोज करने वाली मोहिनी डे आखिर हैं कौन? क्या है दोनों के रिश्ते का सच?












Click it and Unblock the Notifications