AR Rahman-Mohini Dey: रहमान के साथ 40 शोज करने वाली मोहिनी डे आखिर हैं कौन? क्या है दोनों के रिश्ते का सच?
Who is Mohini Dey: मशहूर सिंगर और संगीतकार ए आर रहमान (A R Rahman) इन दिनों अपने पर्सनल कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। वजह है उनका तलाक, उनकी और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) की 29 साल की शादी टूट गई है।
दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद रहमान के फैंस काफी सदमे में हैं, दोनों के तलाक की वजह काफी अजीब बताई गई है। कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक का कारण भावनात्मक तनाव है।

लेकिन जिस दिनों ने दोनों ने अलग होने का ऐलान किया उसी दिन शाम को एक ऐसी खबर आई जिसने रहमान और सायरा के तलाक को दूसरा रंग दे दिया।
दरअसल ए आर रहमान के म्यूजिक टीम की अभिन्न अंग मानी जाने वाली गिटारिस्ट 29 साल की मोहिनी डे ने अपनी शादी के टूटने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मोहिनी और रहमान के रिश्ते को लिंकअप करने की कोशिश की है। हालांकि सायरा की वकील ने इस बात का खंडन कर दिया और कहा कि दोनों लोगों का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है, ये महज एक संयोग है कि दोनों के तलाक की खबरें साथ-साथ आई हैं।
लोग अभी भी रहमान और मोहिनी का कनेक्शन खोजने में लगे हैं
खैर भले ही वकील ने सफाई दे दी है लेकिन लोग अभी भी रहमान और मोहिनी का कनेक्शन खोजने में लगे हैं। खैर आपको बता दें कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी मोहिनी डे एक बहुत ही मंझी हुईं गिटारिस्ट हैं।
सुवीर डे एक जाने-माने बास गिटारिस्ट हैं...
आपको बता दें कि मोहिनी डे का जन्म मुंबई में हुआ और उनका बचपन संगीत के माहौल में गुजरा। उनके पिता, सुवीर डे, एक जाने-माने बास गिटारिस्ट और संगीत शिक्षक हैं। मात्र तीन साल की उम्र में मोहिनी ने संगीत की दुनिया में कदम रखा, और 11 साल की उम्र तक वे एक पेशेवर बास गिटारिस्ट बन चुकी थीं।
ग्रैमी पुरस्कार विजेता चक कोरिया के बैंड "द इलेक्ट्रिक बैंड"
जैज़, फ्यूजन, रॉक, और फंक जैसे विभिन्न संगीत शैलियों में महारथ हासिल करने वाली मोहिनी ने बहुत छोटी उम्र में लाइव शोज करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वो ग्रैमी पुरस्कार विजेता चक कोरिया के बैंड "द इलेक्ट्रिक बैंड" के साथ भी शो कर चुकी हैं। अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की ही वजह से वो रहमान के ग्रुप से जुड़ी हैं। वो रहमान के साथ करीब 40 शोज कर चुकी हैं और अगस्त 2023 में अपना एलबम भी निकाल चुकी है। फिलहाल उनका रिश्ता लोगों के लिए पहेली बना हुआ है।
आप सभी हमारी निजता का भी सम्मान करें: मोहिनी डे
मालूम हो कि मोहिनी डे के पति का नाम मार्क हार्टसच हैं, जिनसे अलग होने की सूचना उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि 'अब हम अलग हो गए हैं, दुनिया में सहसे कीमती चीज केवल मोहब्बत है और वो आपने हमें भरपूर दिया है और इसके लिए हम दोनों आपके हमेशा आभारी रहेंगे, हमारे लिए आप सभी सकारात्मक रहें और हमारे लिए दुआएं करते रहें औऱ साथ ही अपील करते हैं कि आप सभी हमारी निजता का भी सम्मान करें।'
सोशल मीडिया पर लोगों की गॉसिप का हिस्सा बनी हुई हैं
फिलहाल मोहिनी डे लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की गॉसिप का हिस्सा बनी हुई हैं लेकिन अभी तक उनकी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही एआर रहमान ने इन बातों पर कोई सफाई दी है। जो भी कहा गया है वो सिर्फ और सिर्फ सायरा के वकील की ओऱ से बोला गय़ा है।












Click it and Unblock the Notifications