Mohammed Siraj से पहले इस शख्स के प्यार में पागल थीं माहिरा शर्मा, फिर हुआ था एक्ट्रेस का ऐसा हाल
Mohammed Siraj and Mahira Sharma: इस समय भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों की जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद सिराज बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के साथ रिलेशनशिप हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
'बिग बॉस 13' से पॉपुलर हुई थीं माहिरा शर्मा
आपको बता दें कि माहिरा शर्मा टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से पॉपुलर हुई थीं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं।

क्या मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा?
फिलहाल कहा जा रहा है कि माहिरा शर्मा भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। ये खबर तेजी से वायरल हो रही है लेकिन अब एक्ट्रेस की मां ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों के सामने पूरा सच रखा है।
माहिरा शर्मा की मां का चौंकाने वाला खुलासा
माहिरा शर्मा की मां ने लोगों को बता दिया है कि मोहम्मद सिराज और माहिरा के प्यार की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये सब महज अफवाहें हैं। मां सानिया ने कहा है- लोग मनगढ़ंत बातें बना रहे हैं क्योंकि माहिरा अब एक सेलिब्रिटी हैं। कोई भी उसका नाम किसी के साथ जोड़ सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सब कुछ सच हो।
माहिरा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा
आपको बता दें कि माहिरा शर्मा हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप रही हैं। बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है। बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा का नाम एक्टर पारस छाबड़ा के साथ जुड़ा था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ थे। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था।
क्यों टूटा था माहिरा और पारस का रिश्ता?
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का रिश्ता क्यों टूटा था, इसे बारे में एक्ट्रेस ने कभी खुलकर बात नहीं की। वह कैमरे पर कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बात शेयर नहीं करती हैं। हालांकि उनके ब्रेकअप के मामले पर बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा ने भी कुछ नहीं बोला था।
माहिरा का नाम क्यों सिराज के साथ जुड़ रहा है?
जानकारी के अनुसार माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फोटो लाइक कीं थी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा था कि दोनों एक-दूसरे को जानने के लिए एक साथ समय बिता रहे हैं। काहा जा रहा था कि दोनों के बीच अफेयर शुरू हो चुका है।
कौन हैं माहिरा शर्मा
-माहिरा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। माहिरा शर्मा की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
-माहिरा शर्मा रिएलिटी शोज से लेकर टीवी सीरियल्स तक में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतान ही नहीं माहिरा शर्मा 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications