'सुपरस्टार सिंगर 2' के विजेता बने मोहम्मद फैज, मिला ये खास ईनाम तो कही दिल जीतने वाली बात

अपनी खूबसूरत आवाज और शानदार गायिकी से शो जीतने वाले मोहम्मद फैज को तगड़ा ईनाम मिला है। 'सुपरस्टार सिंगर 2' के विजेता बने फैज ने दिल छू लेने वाली बातें भी कही हैं।

मुंबई, 4 सितंबर: सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' को अपना विजेता मिल चुका है। जोधपुर के मोहम्मद फैज ने जीत का परचम लहरा कर फैंस का दिल जीत लिया। ईनाम जीतने के बाद फैज ने कहा कि वे प्राइज में मिली राशि अपने पेरेंट्स को देंगे। अपनी खूबसूरत आवाज और शानदार गायिकी से शो जीतने वाले मोहम्मद फैज को तगड़ा ईनाम मिला है। जिसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

कौन-कौन रहे फाइनलिस्ट?

कौन-कौन रहे फाइनलिस्ट?

सुपरस्टार सिंगर 2 में मोहम्मद फैज 6 फाइनलिस्ट में से एक थे। उनके साथ आर्यनंदा आर बाबू, साईशा गुप्ता, प्रांजल बिसबास, रितुराज और मनी धर्मकोट थे। फैज ने ग्रैंड फिनाले में केसरिया, खामोशियां, कैसे हुआ, पहला नशा और कोई मिल गया जैसे शानदार गाने गाए।

मिला ये शानदार ईनाम

मिला ये शानदार ईनाम

अब बात करते हैं प्राइज मनी की। मोहम्मद फैज को रियलिटी शो जीतने पर शानदार प्राइज से नवाजा गया। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया। उन्होंने पिंकविला को बताया कि मैं ये राशि अपने पेरेंट्स को दूंगा क्योंकि मैंने शो में सिर्फ उन्हीं के लिए हिस्सा लिया है।

फैज ने की दिल छूने वाली बात

फैज ने की दिल छूने वाली बात

मोहम्मद शो ने इस दौरान दिल जीत लेने वाली बातें कहीं। उन्होंने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि उनका मु्काबला किसी और के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ था। मैंने कॉम्पिटीशन या इसके एंड के बारे में कुछ नहीं सोचा था। मेरे लिए हम सब सिर्फ गाना सीखने और परफॉर्म करने पर ध्यान दे रहे थे।

'खुद से था मुकाबला'

'खुद से था मुकाबला'

दरअसल, मेरे दिमाग में मैं खुद से ही मुकाबला कर रहा था। हर बार मैं पिछली परफॉर्मेंस से बेहतर करना चाहता था। इसलिए मैं केवल अपनी स्किल्स पर ही काम कर रहा था। मुझे हर बार खुद को हराना था बजाय ये देखने के कि दूसरे कैसा गा रहे हैं।

तीन जजों ने किया फैसला

तीन जजों ने किया फैसला

बताते चलें कि सुपरस्टार सिंगर 2 में 7-15 आयु वर्ग के कंटेंस्टेंट्स ने भाग लिया। जज हिमेश रेशमिया और अलका याग्निक ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शोके तीन जजों में जावेद अली भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+