मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, छोटे बेटे ने दादी शांतिरानी की मौत की पुष्टि की

Mithun chakraborty's mother Died: बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का शुक्रवार को निधन हो गया है। एक्‍टर की मां की मौत की खबर मिथुन के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दी। जिसके बाद सेलिब्रेटी और मिथुन चक्रवर्ती के जानने वाले शोक व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

mithun-chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती के सबसे छोटे बेटे नमाशी ने आनंद बाजार को ये जानकारी दी । उनकी दादी शांतिरानी चक्रवर्ती की निधन के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा हां ये खबर सच है। दादी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

नेशलल अवार्ड विजेता एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहते थे। उनकी मां को उम्र संबंधी दिक्‍कतों के कारण बीमार थी और 6 जुलाई को उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

मिथुन चक्रवर्ती अपने चार भाई बहनों के साथ कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में सालों पहले रहते थे। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद मिथुन मुंबई आ गए और स्‍थापति एक्‍टर बनते ही वो अपने मां-पिता को मुंबई अपने साथ ले आए।

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का अभी तीन साल पहले पिता का निधन हुआ था और अब उन्‍होंने अपनी मां को खो दिया है। बताया जा रहा है कि मिथुन अपनी मां के बेहद करीब थे, व्‍यस्‍त होने के बावजूद वो अपनी मां के साथ भरपूर समय बिताते थे।

एक्‍टर से भाजपाई बने मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर भाजपा के अलावा बंगाल की सत्‍ताधारी पार्टी के नेता ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए लिखा मिथुन चक्रवर्ती को उनकी मां के निधन पर हार्दिक संवेदना। मुझे उम्मीद है कि मिथुन दा और उनका परिवार इस गहरे दुख को सहन करने की क्षमता भगवान देगा।

वहीं भाजपा सदस्य अग्निमित्रा पॉल ने भी बांग्ला में ट्वीट में शोक व्‍यक्‍त करते हुए लिखा इस क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती आशा है कि मिथुन दा दुख और क्षति की इस घड़ी का मजबूती से सामना करने में सक्षम होंगे।ओम शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+