मिथुन चक्रवर्ती होंगे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, बॉलीवुड में दिया शानदार योगदान

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस खबर को साझा किया। एक्टर को सिनेमा जगत में अपने दिए शानदार योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मिथुन दा की शानदार फिल्मी यात्रा कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दादासाहेब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके आइकॉनिक योगदान के लिए श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।"

Mithun Chakraborty

अश्विनी ने यह भी जानकारी दी है कि कि यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में, जो 8 अक्टूबर 2024 को होगा, उन्हें प्रदान किया जाएगा। बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने की खबर कुछ महीनों बाद आई है जब उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। यह समारोह अप्रैल में हुआ था, जहां अभिनेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण किया था।

मिथुन चक्रवर्ती ने इस सम्मान के बारे में कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में किसी चीज़ के लिए किसी से नहीं कहा। जब मुझे गृह मंत्रालय से फोन आया कि मुझे पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप रहा क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।"

बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1977 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक बने जिन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए ही राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। अभिनेता ने अपनी यात्रा "मृगया" से शुरू की और 1982 में रिलीज़ हुई फिल्म "डिस्को डांसर" के बाद छा गए। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+