मिशन मंगल फेम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, मां कैंसर से लड़ रही थी और वो 6 साल तक करता रहा हैरेसमेंट
मिशन मंगल फेम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, मां कैंसर से लड़ रही थी और वो 6 साल तक करता रहा हैरेसमेंट
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई तमिल फिल्म इंडस्ट्री जहां हर दिन कोई न कोई राज खुलते हैं। मिशन मंगल फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली तमिल एक्ट्रेस नित्या मेनन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान एक फिल्म समीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसपर मानसिक रूप से प्रतारिड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो शख्स 6 सालों तक उसे परेशान करता रहा। न केवल वो बल्कि उसका परिवार भी उस शख्स के कारण परेशान रहा।

मलय़ालम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
बेंगलुरु में जन्मीं मलयालम एक्ट्रेस नित्या मेनन ने संतोष वार्के नाम के फिल्म समीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। नित्या ने एक इंटरव्यू में ये हैरान करने वाला खुलासा किया। नित्या ने कहा कि संतोष वार्के नाम का शख्स उन्हें 6 सालों तक परेशान करता रहा। उन्होंने कहा कि उनकी मां कैंसर से जूझ रही थी, उस दौरान वो शख्स उन्हें परेशान करता रहा। वो दावा करता है कि वो मुझसे प्यार करता है और मुझसे शादी करना चाहता है, लेकिन ये सब झूठ है। वो पब्लिकली सबके सामने मेरे लिए इस तरह से बोलता है।

30 नंबर किए ब्लॉक
नित्या ने बताया कि उसे बार-बार फोन कर वो परेशान करता है। उसने 30 से ज्यादा नंबर ब्लॉक किए, लेकिन वो उनके परिवारवालों को फोन करने लगा। नित्या ने बताया कि जिस वक्त ये दैर शुरू हुआ मेरी मां कैंसर से जूझ रही थी, लेकिन वो उन्हें परेशान करने से भी बाज नहीं आया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों से संतोष उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। वो मुझसे प्यार करता है, ये बोलकर न केवल मुझे परेशान कर रहा है बल्कि मुझे बदनाम किया जा रहा है।

परेशान करने की हद कर दी
नित्या ने कहा कि हर कोई मुझे ये कहता रहा कि मैं पुलिस में शिकायत करूं, लेकिन मैंने अब तक सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि किसी की जिंदगी खराब हो जाएगी, लेकिन अब मैं भी थक चुकी है। अगर उसने ये सब नहीं बंद किया तो जल्द ही पुलिस में केस करूंगी। वहीं संतोष वार्के ने नित्या के आरोपों को गलत बताया और कहा कि वो गलत बोल रही है। संतोष ने कहा कि नित्या मुझे फंसाने के लिए मुझपर यौन शोषण का केस फाइल करने जा रही है। मैं किसी की जिंदगी में दखल नहीं देता। वायरल फिल्म रिव्यूवर ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि नित्या और उनका परिवार ऐसा है तो मैं उनके प्यार में नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications