Real Hero: अजनबी के लिए जान पर खेल गए 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम एक्टर देव पटेल, चाकूबाजी में बचाई शख्स की जान
Real Hero: अजनबी के लिए जान पर खेल गए 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम एक्टर देव पटेल, चाकूबाजी में बचाई शख्स की जान
नई दिल्ली। असली हीरो वो नहीं होता है, जो पर्दे पर एक्शन सीन में विलेन के छक्के छुड़ाता है या फिर हीरोईन को गुंडों से बचाता है। रियल हीरों वो होता है, जो असल जिंदगी में भी विलेन से लोगों को बचाता है। कुछ ऐसा ही किया है 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के एक्टर देव पटेल ने। भारतीय मूल के देव पटेल ने न केवल अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता, बल्कि उन्होंने ऐसा काम किया है, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले देव पटेल ने अपनी जान पर खेलकर अजनबी की जान बचाई। एक अनजबी को बचाने के लिए देब चाकूबाज से भिड़ गए और तब तक डटे रहे, जब तक पुलिस नहीं आ गई। देव के इस काम की तारीफ हर तरफ हो रही है।

रियल हीरो देव पटेल
रियल हीरो देव पटेल ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रह रहे देव अपने दोस्तों के साथ कुछ सामान लाने ग्रोसरी शॉप पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि दो लोगों के बीच बहस हो रही है। दोनों कपल थे, लेकिन दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई से बढ़कर चाकू तक पहुंच गई। महिला ने चाकू निकालकर अपने पुरूष साथी के सीने में घोंप दिया।

चाकूबाज से भिड़ गए देव
घटना 2 अगस्त की है। देव ने देखा कि मामला बिगड़ रहा है। उनके साथियों ने उन्हें सलाह दी कि वो इन सबमें न पड़े, लेकिन देव नहीं माने, उन्होंने तुरंत ही उस कपल के बीच हो रही लड़ाई में कूदे और अपनी जान को जोखिम में डालकर महिला के कब्जे और उसके वार से अनजान शख्स को बचाया। देव महिला से भिड़ गए, गुस्से में तमतमाई महिला रूकने का नाम नहीं ले रही थी. देव को लड़ाई में कूदता देख उनके दोस्त भी मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने मिलकर चाकूबाज महिला को पकड़ा और तब तक डटे रहे, जब तक वहां पुलिस नहीं पहुंच गई। देव ने अपनी जान पर खेलकर उस शख्स की जान बचाई।

पुलिस ने की देव की तारीफ
देव अगर वक्त पर उन दोनों की लड़ाई में नहीं कूदते तो महिला उसकी जान ले चुकी होती। देव पटेल ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस आदमी को बचाया। महिला के हमले से घायल शख्स को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देव ने पूरी वारदात को पुलिस को बताया कि कैसे महिला ने उनपर हमला किया। पुलिस देव के इस काम की खूब तारीफ कर रही है। वहीं देव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग देव पटेल को रियल हीरो बता रहे हैं। उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' से एक्टिंग की शुरुआत
भारतीय मूल के देव ने अपने एक्टिंग की शुरुआत हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से की है। 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को 5 ऑस्कर अवॉर्ड मिले। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के अलावा देव पटेल ने 'लाइफ ऑफ पाय', 'द मैन हू नो इन्फिनटी' , 'लॉयन' और 'द ग्रीन लाइट' और लॉयन जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं आने वाले दिनों में को मंकी मैन में नजर आएंगे।
KBC 14: केबीसी की वापसी पर बोले अमिताभ- 'देवियों और सज्जनों मुझे नौकरी मिल गई'












Click it and Unblock the Notifications