Mission Grey House Review: अंत तक सस्पेंस से बांधे रखती है मिशन ग्रे हाउस, अबीर खान का परफेक्ट डेब्यू

कलाकार : अबीर खान, पूजा शर्मा, राजेश शर्मा, किरण कुमार, कमलेश सावंत, निखत खान, रजा मुराद
निर्देशक: नौशाद सिद्दीकी
रेटिंग : 3 स्टार्स

Mission Grey House review: फिल्म मिशन ग्रे हाउस की कहानी काफी रोचक और रोमांचक है। कबीर (अबीर खान) को बचपन से ही पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा है। उसकी दोस्त कियारा (पूजा शर्मा) उसका साथ देती है। वह अपने पिता से कबीर को पुलिस अधिकारी बनने में मदद करने की विनती करती है। आईजी उसे बुलाकर ग्रे हाउस का मिशन दे देते है। इस ग्रे हाउस में जितने भी मर्डर हो रहे है वो कौन और क्यों कर रहा है? इसका पता लगाने की जिम्मेदारी अब कबीर की है। वह ग्रे हाउस जाता है, क्या वह हत्यारे को ढूंढ पाता है? इस बीच उसे किन चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, फिल्म के क्लाइमेक्स में क्या होता है, इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

Mission Grey House review

फ़िल्म में जहां तक अदाकारी का मामला है। अबीर खान ने कबीर राठौड़ के रूप में जबरदस्त एक्टिंग की है। ऐसा प्रतीत नहीं होता कि यह इनकी पहली फ़िल्म है। इसके पीछे इनकी तैयारी, मेहनत नजर आती है। एक्शन हो या इमोशन, डायलॉग डिलीवरी हो या चेहरे का एक्सप्रेशन अबीर ने अच्छा काम किया है। कियारा के रूप में पूजा शर्मा भी ठीक लगी हैं। राजेश शर्मा, किरण कुमार, निखत खान, कमलेश सावंत और रज़ा मुराद ने भी अपनी अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है।

डायरेक्शन की बात करें तो नौशाद सिद्दीकी ने सटीक निर्देशन किया है। उन्होंने फिल्म में सस्पेंस, थ्रिल, एक्शन, इमोशन का बढ़िया तालमेल बिठाया है। सभी कलाकारों से बेहतर काम निकलवाया है विशेषरूप से अबीर खान के लिए एक परफेक्ट लांच पैड सिनेमा क्रिएट किया है। लेखिका ज़ेबा के. ने कसी हुई कथा लिखी है जो दर्शकों को इंगेज रखती है। एक के बाद एक रहस्य रोमांच पैदा करती घटनाक्रम दर्शकों की रुचि को जगाए रखती है।

फिल्म में दो ही गाने हैं मगर इसका म्यूज़िक बेहतर है। शान की आवाज़ में यारियां गीत याद रह जाता है वहीं सुखविंदर सिंह की आवाज़ में सिचुएशनल सॉन्ग लहू आवाज़ देता है भी प्रभावित करता है। फ़िल्म का बैकग्राउंड म्युज़िक एक थ्रिलर फिल्म की मांग के अनुसार दिया गया है।

सस्पेंस थ्रिलर पसन्द करने वाले सिनेप्रेमियों के लिए मिशन ग्रे हाउस एक दर्शनीय सिनेमा है। अबीर खान की असरदार अदाकारी, नौशाद सिद्दीकी का कुशल निर्देशन और आखरी शॉट तक जिज्ञासा बरकरार रखने वाली कहानी- यह सभी खूबियां मिशन ग्रे हाउस को देखने लायक बनाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+