मिस वर्ल्ड के मंच पर पूर्व विश्व सुंदरी ने यूक्रेन के लिए गाया ऐसा गाना कि भावुक हुए सब लोग

मिस वर्ल्ड के मंच पर पूर्व विश्व सुंदरी ने यूक्रेन के लिए गाया ऐसा गाना कि भावुक हुए सब लोग, वायरल हुआ वीडियो

सैन जुआन, 17 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़े हुए काफी दिन हो चुके हैं। इस जंग का दर्द मिस वर्ल्ड 2021 के सामारोह में भी दिखा। 16 मार्च को सैन जुआन पुअर्टो रिको के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस फंक्शन में पूर्व मिस वर्ल्ड 2019 टोनी-एन सिंह ने रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ''द प्रेयर'' सॉन्ग गाया। पूर्व विश्व सुंदरी टोनी-एन सिंह की आत्मा को झकझोर देने वाली प्रस्तुति के दौरान प्रतियोगिता के उम्मीदवारों और आयोजक भावुक हो गए। इन सभी लोगों ने वहां मोमबत्तियां जलाकर यूक्रेन की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के पीछे स्क्रीन पर "शांति के लिए प्रार्थना" शब्दों का बैनर लगा हुआ था।

Miss World 2019 Toni-Ann Singh

जमैका की रहने वाली टोनी-एन सिंह ने इस फंक्शन के लिए एक सुंदर फ्यूशिया आउटफिट पहनी थी। इस साल मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने अपने नाम किया है। 2019 की विनर टोनी एन सिंह ने करोलिना बिलावस्का को अपने उत्तराधिकारी के रूप में मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पहनाया।

वहीं फर्स्ट रनर अप भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी रहीं। इसके बाद कोटे डी आइवर से ओलिविया येस ने सेकेंड रनर अप के रूप में खिताब जीता। भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मनसा वाराणसी टॉप 13 में ही अपनी जगह बना पाईं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 में मनासा विनर हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+