मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का इंटरव्यू लेने वाली मॉडल ने की खुदकुशी, 60 मंजिला बिल्डिंग से लगाई छलांग
वाशिंगटन, 31 जनवरी। पेशे से वकील और मिस यूएसए 2019 का खिताब जीतने वालीं अमेरिकी मॉडल चेल्सी क्रिस्ट ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने 60 मंजिला इमारत के 29वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। पिछले वर्ष दिसंबर में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चेल्सी क्रिस्ट ने हरनाज कौर सिंधू का बैकस्टेज इंटरव्यू भी लिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हरनाज के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। चेल्सी क्रिस्ट के निधन से अमेरिका समेत उनके फैंस और जानने वालों में शोक की लहर है।

29वीं मंजिल से लगाई छलांग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेल्सी क्रिस्ट ने अमेरिकी समयानुसार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर मैनहेटन में बिल्डिंग से कूदकर संदिग्ध तौर पर आत्महत्या कर ली है। इसी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर चेल्सी क्रिस्ट का अपार्टमेंट भी था, आखिरी बार उन्हें इमारत की 29वीं मंजिल पर देखा गया था। इसके बाद उनके शव को बिल्डिंग के परिसर से बरामद किया गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

2019 में जीता मिस यूएसए का खिताब
चेल्सी क्रिस्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थीं, उन्होंने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले की इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसके अलावा उनके अकाउंट में हरनाज कौर संधू के साथ भी चेल्सी क्रिस्ट की तस्वीर देखी जा सकती है। चेल्सी क्रिस्ट, उस समय चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने साल 2019 में नॉर्थ कैरोलीना का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूएसए का खिताब अपने नाम किया।

हरनाज कौर संधू का लिया था इंटरव्यू
मिस यूनिवर्स 2021 के कार्यक्रम में भी चेल्सी क्रिस्ट मौजूद थीं, उन्होंने खिताब की विनर हरनाज कौर संधू का इंटरव्यू भी लिया था। वह पेशे से वकील थी और नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में लॉ की प्रैक्टिस कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेल्सी सोशल और क्रिमिनल जस्टिस रिफॉर्म्स की पक्षधर थीं। उन्होंने 'एक्स्ट्र' नाम के एक शो में एडिटर के तौर पर भी काम किया।

मौत से पहले किया था इंस्टाग्राम पोस्ट
अपनी कई इंटरव्यू में चेल्सी बता चुकी हैं कि वह मेंटल हेल्थ पर बात करना पसंद करती हैं। अपनी मौत से कुछ घंटे पहले भी चेल्सी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज का दिन आपके लिए आरामदायक और शांतिपूर्ण रहे।' रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को चेल्सी के अपार्टमेंट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। खत में उन्होंने अपना सबकुछ अपनी मां अप्रैल सिम्पकिंस के नाम करने के लिए कहा है।

क्यों किया सुसाइड?
हालांकि उन्होंने अपनी लाइफ खत्म करने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, इस बारे में सुसाइड नोट में कुछ नहीं लिखा है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक चेल्सी ने वेक फोरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ इन विंस्टटन सलेम से पढ़ाई की थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना से स्नातक की डिग्री हासिल की। चेल्सी के अचानक चले जाने से परिवार और फैंस, हर कोई सदमे में है।
यह भी पढ़ें: 'सुंदर चेहरे के चलते मिस यूनिवर्स चुनी गईं हरनाज संधू', ऐसा कहने वालों को पंजाब की बेटी ने दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications